विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

समस्तीपुर में डॉक्टरों की हड़ताल से सरकारी अस्पतालों में ओपीडी सेवा ठप, मरीज परेशान

By PRAKASH KUMAREdited By: Ajit kumar
Published: Sat, 26 Sep 2026 11:02 AM (IST)

समस्तीपुर में डॉक्टरों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही, जो सहरसा सदर अस्पताल के चिकित्सकों के खिलाफ सरकारी कार्रवाई ...और पढ़ें

चिकित्सकों का कार्य बहिष्कार शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा।

चिकित्सकों का कार्य बहिष्कार शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा।

HighLights

  1. समस्तीपुर में डॉक्टरों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही।

  2. सहरसा सदर अस्पताल के चिकित्सकों के विरुद्ध कार्रवाई का विरोध।

  3. सरकारी अस्पतालों की ओपीडी सेवाएं ठप, मरीज निजी क्लीनिक पहुंचे।

जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। Samastipur Doctors Strike: सहरसा सदर अस्पताल के चिकित्सकों के विरुद्ध सरकार की ओर से की गई कार्रवाई के विरोध में शुरू हुआ चिकित्सकों का कार्य बहिष्कार शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा।

बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ (भासा) के आह्वान पर सदर अस्पताल समेत जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों ने ओपीडी सेवा का बहिष्कार किया। इससे इलाज कराने पहुंचे मरीजों और उनके स्वजन को परेशानी का सामना करना पड़ा।

मरीज निजी क्लीनिक पहुंचे

शनिवार सुबह से ही सदर अस्पताल की ओपीडी में मरीज और उनके स्वजन पहुंचने लगे थे। चिकित्सकों के कार्य बहिष्कार के कारण नियमित जांच और उपचार नहीं किया गया। इसके बाद कई मरीज निजी क्लीनिक की ओर रुख करने लगे।

ये चिकित्सक रहे शामिल

कार्य बहिष्कार में डा. नागमणि राज, डा. सैयद मेराज इमाम, डा. पवन कुमार, डा. पुष्पा रानी, डा. मंजुला भगत, डा. सत्येन्द्र कुमार, डा. मनीष साह और डा. राजेश यादव शामिल रहे।

इनके अलावा डा. आशुतोष कुमार, डा. आभाष कुमार, डा. राजेश कुमार, आयुष चिकित्सक डा. नीरज कुमार, डा. असरफ मुख्तार और डा. संजीव कुमार समेत अन्य चिकित्सकों ने भी कार्य बहिष्कार किया।

यह भी पढ़ें- डॉक्टरों की हड़ताल से समस्तीपुर सदर अस्पताल में ओपीडी सेवा ठप, निराश होकर लौटे दूर-दराज से आए मरीज