विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

डॉक्टरों की हड़ताल से समस्तीपुर सदर अस्पताल में ओपीडी सेवा ठप, निराश होकर लौटे दूर-दराज से आए मरीज

Published: Fri, 25 Sep 2026 11:07 AM (IST)

भासा के आह्वान पर समस्तीपुर सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल के कारण ओपीडी सेवा ठप रही, जिससे इलाज की ...और पढ़ें

समस्तीपुर सदर अस्पताल में ओपीडी सेवा ठप

समस्तीपुर सदर अस्पताल में ओपीडी सेवा ठप

HighLights

  1. भासा के आह्वान पर डॉक्टरों ने की हड़ताल।

  2. समस्तीपुर सदर अस्पताल में ओपीडी सेवा पूरी तरह ठप।

  3. इलाज के लिए आए मरीजों को निराश लौटना पड़ा।

जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। भासा के आह्वान पर शुक्रवार को डाक्टरों की हड़ताल के कारण सदर अस्पताल की ओपीडी सेवा ठप रही। इलाज की उम्मीद में शुक्रवार की सुबह सदर अस्पताल पहुंचे मरीजों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। ओपीडी के बाहर मरीज और उनके स्वजन डाक्टरों के आने का इंतजार करते रहे। लेकिन, चिकित्सकों के हड़ताल पर रहने के कारण उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा।

ग्रामीण इलाकों से बस और अन्य साधनों से इलाज कराने सदर अस्पताल पहुंचे मरीजों की मुश्किलें ज्यादा बढ़ गईं। समस्तीपुर प्रखंड अंतर्गत बेला निवासी हिमांशु झा ने बताया कि अस्पताल पहुंचने में ही समय और पैसा खर्च हो गया। लेकिन, यहां ओपीडी बंद मिलने से इलाज नहीं हो सका। 

ओपीडी के बाहर मरीजों की भीड़

ओपीडी के बाहर मरीजों की भीड़ और उनके बीच इलाज को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रही। कुछ मरीज अस्पताल की व्यवस्था को लेकर नाराज दिखे। उनका कहना था कि हड़ताल या आंदोलन का असर सीधे मरीजों पर पड़ रहा है। मरीजों ने मांग है कि हड़ताल की स्थिति में अस्पताल प्रशासन की ओर से वैकल्पिक चिकित्सकीय व्यवस्था की जानी चाहिए। 

इधर, डॉक्टरों की हड़ताल के कारण नियमित ओपीडी सेवा प्रभावित रही। अस्पताल प्रशासन की ओर से आपातकालीन सेवाओं को सुचारु रखने का प्रयास किया गया। ओपीडी बंद रहने से सामान्य बीमारी का इलाज कराने पहुंचे मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।

यह भी पढ़ें- बिहार में पशुपालकों के लिए बड़ी राहत, दुधारू मवेशियों के बीमा पर मिलेगी 85% सब्सिडी; सरकार ने दी मंजूरी