विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीतामढ़ी में 25 हजार का इनामी डबला गिरफ्तार, सोनापट्टी में घेराबंदी कर पुलिस ने दबोचा

Published: Sun, 04 Oct 2026 02:36 PM (IST)

सीतामढ़ी में 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश डबला को नगर थाना पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार ...और पढ़ें

नगर थाना पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने गिरफ्तारी करने में सफलता हासिल की।

नगर थाना पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने गिरफ्तारी करने में सफलता हासिल की।

सुमित कुमार, सीतामढ़ी। Sitamarhi Dabla Arrest: जिले के टॉप अपराधियों की सूची में शामिल 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश डबला को नगर थाना पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने शहर के सोनापट्टी स्थित रतन चौक वाली गली में घेराबंदी कर उसे दबोचा। पुलिस को उसके शहर में छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद संयुक्त टीम ने कार्रवाई की।

लंबे समय से थी तलाश

बताया गया कि डबला पुलिस के लिए लंबे समय से चुनौती बना हुआ था। आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता और फरार रहने के कारण पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।

जिले के टॉप अपराधियों की सूची में नाम शामिल होने के बाद पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी।

गुप्त सूचना पर घेराबंदी

पुलिस को सूचना मिली कि डबला शहर में ही छिपा हुआ है। इसके बाद नगर थाना पुलिस और एसटीएफ की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की रणनीति बनाई। टीम ने सोनापट्टी स्थित रतन चौक वाली गली की घेराबंदी कर मौके से डबला को गिरफ्तार कर लिया।

नेटवर्क की होगी जांच

सदर एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह ने बताया कि डबला पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। बिहार पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में उसे गिरफ्तार किया गया है।

फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है और उसके आपराधिक इतिहास के साथ अन्य साथियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें- समस्तीपुर में राइफल चोरी का झूठा केस दर्ज करने पर जन सुराज के पूर्व जिलाध्यक्ष गिरफ्तार