विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीतामढ़ी में दाह संस्कार के बाद नदी में नहाने गए शिवहर के युवक की डूबकर मौत, परिवार में मातम

Published: Thu, 12 Nov 2026 12:38 PM (IST)

सीतामढ़ी के रीगा में एक युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई, वह स्वजन के दाह संस्कार के ...और पढ़ें

हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।

हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।

जागरण संवाददाता, सीतामढ़ी। Sitamarhi Youth Drowning Death: जिले के रीगा में स्वजन के दाह संस्कार के बाद नदी में स्नान करने गए शिवहर के एक युवक की डूबने से मौत हो गई।

घटना रीगा थाना क्षेत्र की बुलकीपुर पूर्व पंचायत के बीन टोली वार्ड संख्या-3 की है। मृतक की पहचान शिवहर जिले के तरियानी थाना क्षेत्र के कसूरिया गांव निवासी स्व. कैलाश मल्लिक के पुत्र महेश मल्लिक के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।

नदी में नहाने गया था युवक

जानकारी के अनुसार, महेश मल्लिक अपने किसी स्वजन के दाह संस्कार में शामिल होने के लिए बीन टोली पहुंचा था। दाह संस्कार की प्रक्रिया पूरी होने के बाद वह नदी में स्नान करने गया।

इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। जब तक आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, वह पानी में डूब चुका था।

पुलिस की मौजूदगी में निकालाशव

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों और पुलिस के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद युवक का शव नदी से बाहर निकाला गया।

इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्वजन में चीख-पुकार मच गई।

युवक की असमय मौत से इलाके में शोक का माहौल है। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। दाह संस्कार में शामिल होने आए परिवार के लिए यह हादसा एक और गहरे दुख का कारण बन गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।