विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीतामढ़ी कस्तूरबा विद्यालय में नौवीं की छात्रा ने फंदा लगाकर की खुदकशी, जांच में जुटी पुलिस

Published: Sat, 19 Sep 2026 06:21 PM (IST)

सीतामढ़ी के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में नौवीं कक्षा की एक छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ...और पढ़ें

रजनी की फाइल फोटो व रीगा प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय। फोटो: जागरण

रजनी की फाइल फोटो व रीगा प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय। फोटो: जागरण

HighLights

  1. कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में नौवीं की छात्रा ने की आत्महत्या।

  2. पूर्वी चंपारण की निवासी रजनी ने फंदा लगाकर जीवन समाप्त किया।

  3. चौरचन छुट्टी के बाद लौटी छात्रा, पुलिस मामले की जांच में जुटी।

जागरण संवाददाता, सीतामढ़ी। Sitamarhi Student Suicide Case: जिले के रीगा प्रखंड अंतर्गत रेवासी स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में शनिवार को दर्दनाक हादसा सामने आया। विद्यालय में नामांकित नौंवीं कक्षा की एक छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

पूर्वी चंपारण की निवासी

मृतक छात्रा की पहचान रजनी के रूप में हुई है। वह पूर्वी चंपारण जिले के फेनहारा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मथुरापुर खानपिपरा गांव की रहने वाली थी। उसके पिता का नाम रामानंद सहनी तथा मां का नाम किरण देवी बताया गया है।

sitamarhi riga kasturba school class nine student suicide  1

घटना की जांच करने पहुंचे एएसपी आशीष आनंद और अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी। विद्यालय से जुड़े लोगों से की जा रही पूछताछ। फोटो: जागरण 

शनिवार को लौटी थी

मृतक छात्रा चौरचन पर्व की छुट्टी बिताने के बाद शनिवार को ही घर से वापस विद्यालय पहुंची थी। विद्यालय पहुंचने के कुछ ही समय बाद उसने एक कमरे में जाकर अपने दुपट्टे का फंदा बनाया और पंखे से लटक गई।

बहन भी इसी स्कूल में

घटना की जानकारी मिलते ही विद्यालय परिसर में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि मृतक छात्रा की एक बहन भी इसी कस्तूरबा विद्यालय में रहकर पढ़ाई करती है। घटना की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें- सीतामढ़ी में पढ़ाई के लिए कर रही थी नौकरी, मॉल में मिली छात्रा की लाश