सीतामढ़ी में मीट हाउस में शराब परोसते मैनेजर समेत छह गिरफ्तार, जयसवाल मीट हाउस सील
Illegal Liquor In Bihar: सीतामढ़ी के सोनापट्टी स्थित जयसवाल मीट हाउस पर पुलिस ने छापेमारी कर मीट के साथ अवैध ...और पढ़ें

पुलिस ने दुकान की गहन तलाशी ली और विधिवत कार्रवाई करते हुए जयसवाल मीट हाउस को सील कर दिया।
HighLights
जयसवाल मीट हाउस पर पुलिस ने की छापेमारी।
मीट के साथ शराब परोसते छह लोग गिरफ्तार।
पुलिस ने दुकान को सील कर जांच शुरू की।
संवाद सूत्र, सीतामढ़ी। Sitamarhi Jaiswal Meat House: शहर के सोनापट्टी इलाके में शनिवार की देर शाम नगर थाना पुलिस ने जयसवाल मीट हाउस में छापेमारी की।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इस दुकान में ग्राहकों को मीट के साथ अवैध रूप से शराब परोसी जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी।
सोनापट्टी में अचानक छापेमारी
पुलिस की इस अचानक हुई कार्रवाई के दौरान दुकान के अंदर शराब का सेवन करते हुए मैनेजर संजीव कुमार समेत पांच ग्राहक रंगे हाथों पकड़े गए।
एक साथ छह लोगों की गिरफ्तारी से पूरे इलाके और आसपास की दुकानों में अफरातफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने दुकान की गहन तलाशी ली और विधिवत कार्रवाई करते हुए जयसवाल मीट हाउस को सील कर दिया।
मैनेजर समेत छह गिरफ्तार
नगर थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दुकान में ग्राहकों को शराब उपलब्ध कराए जाने की सूचना पर यह कार्रवाई की गई थी।
मौके से शराब की जब्ती के बाद मैनेजर और अन्य सभी पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर थाने लाया गया है। फिलहाल पुलिस सभी गिरफ्तार लोगों से गहन पूछताछ कर आगे की कानूनी जांच में जुटी हुई है।
मामले की जांच जारी
पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि मीट हाउस में शराब परोसने का यह अवैध कारोबार कब से संचालित हो रहा था।
इसके साथ ही इस धंधे में शामिल अन्य संभावित लोगों की संलिप्तता का भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की अग्रेतर कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें- मोतिहारी के बेलबनवा में चल रही थी शराब पार्टी, पुलिस ने चार बैंककर्मियों समेत पांच को दबोचा
