विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कौन थी वह मजबूर मां जिसने कलेजे के टुकड़े को कचरे में फेंका? सीतामढ़ी में मिली नवजात

Published: Mon, 26 Oct 2026 12:15 PM (IST)

Sitamarhi Newborn Girl Found: सीतामढ़ी में लखनदेई नदी किनारे कचरे के ढेर में एक नवजात बच्ची मिली, जिससे शहर में ...और पढ़ें

शहर में कथित फर्जी क्लीनिकों के संचालन को लेकर भी सवाल उठते रहे हैं, जिनकी वास्तविकता जांच का विषय है।

शहर में कथित फर्जी क्लीनिकों के संचालन को लेकर भी सवाल उठते रहे हैं, जिनकी वास्तविकता जांच का विषय है।

जागरण संवाददाता, सीतामढ़ी। Sitamarhi Newborn Girl Found: शहर में रविवार की शाम एक नवजात बच्ची कचरे के ढेर में मिली तो लोगों के जेहन में सबसे पहला सवाल यही उठा कि आखिर वह कौन थी, जिसने अपने कलेजे के टुकड़े को इस तरह छोड़ दिया।

क्या वह मजबूर मां थी, जो हालात के आगे बेबस हो गई थी, या बच्ची को यहां छोड़ने के पीछे कोई और वजह थी?

इन सवालों का जवाब फिलहाल किसी के पास नहीं है, लेकिन लखनदेई नदी किनारे कचरे के ढेर में मिली नवजात ने शहर की संवेदनशीलता और व्यवस्था दोनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

कचरे में मिली नवजात

घटना नगर थाना क्षेत्र के रिंग बांध स्थित लखनदेई नदी के किनारे की है। रविवार की शाम कचरे के ढेर में लोगों की नजर नवजात बच्ची पर पड़ी।

इसके बाद इलाके में चर्चा का माहौल बन गया और नवजात को इस तरह छोड़ने को लेकर लोग तरह-तरह के सवाल उठाने लगे।

मां की मजबूरी क्या थी

सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर नवजात को कचरे के ढेर में छोड़ने की नौबत क्यों आई। यदि बच्ची को जन्म देने वाली मां मजबूर थी तो उसकी वह कौन सी परिस्थिति थी, जिसने उसे अपनी संतान से दूर कर दिया? वहीं, यदि इसके पीछे कोई और कारण है तो उसकी जानकारी भी जांच के बाद ही सामने आ सकेगी।

घटनाओं ने बढ़ाई चिंता

सीतामढ़ी शहर में नवजात बच्चों को लावारिस हालत में छोड़ने की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं। कभी कचरे के ढेर तो कभी नदी किनारे नवजात मिलने की घटनाओं ने कई सवाल खड़े किए हैं।

इसके साथ ही शहर में कथित फर्जी क्लीनिकों के संचालन को लेकर भी सवाल उठते रहे हैं, जिनकी वास्तविकता जांच का विषय है।

पुलिस को नहीं मिली जानकारी

नगर थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि जानकारी मिलने के बाद मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि नवजात को वहां किसने छोड़ा और इसके पीछे क्या वजह रही।

यह भी पढ़ें- ममता हुई शर्मसार... कूड़े के ढेर में पड़ी मिली नवजात, मजदूर दंपती अपनाने को तैयार