विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीतामढ़ी की जीविका दीदियों ने 29.57 लाख का मुनाफा कमाकर रचा इतिहास, बनीं आत्मनिर्भरता का प्रतीक

Published: Mon, 28 Sep 2026 02:21 PM (IST)

Jeevika Bihar Success Story Update: सीतामढ़ी की जीविका दीदियों ने सामूहिक प्रयास से 29.57 लाख रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित ...और पढ़ें

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और समूहों में वित्तीय अनुशासन व पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर। फाइल फोटो

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और समूहों में वित्तीय अनुशासन व पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, सीतामढ़ी। Sitamarhi Jeevika Didi Profit News: जिले में सामूहिक प्रयास और आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाते हुए जीविका दीदियों ने सफलता की नई मिसाल पेश की है।

परसौनी प्रखंड की वर्षा जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड ने इस वित्तीय वर्ष में 29 लाख 57 हजार 665 रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वार्षिक आमसभा में समिति की इस उपलब्धि की समीक्षा के साथ आगामी कार्ययोजना पर चर्चा हुई।

वार्षिक आमसभा का आयोजन

कार्यक्रम का शुभारंभ समिति की अध्यक्ष सविता देवी, सचिव किरण देवी और कोषाध्यक्ष सरिता देवी सहित निदेशक मंडल के सदस्यों ने दीप प्रज्वलित कर किया।

जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक उमाशंकर भगत ने समिति के कामकाज की समीक्षा की और बेहतर प्रदर्शन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीपीएम ने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी और सामूहिक प्रयास से संस्थाएं लगातार मजबूत हो रही हैं।

पारदर्शिता पर दिया जोर

उन्होंने आर्थिक गतिविधियों के साथ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और समूहों में वित्तीय अनुशासन व पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया।

आमसभा के दौरान लेखापाल रूपम कुमारी ने वित्तीय वर्ष का वार्षिक प्रगति प्रतिवेदन और अंकेक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसके बाद उपस्थित सदस्यों ने समिति के कामकाज और अर्जित उपलब्धियों पर अपने विचार साझा किए।

भावी योजनाओं पर मंथन

बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष की वार्षिक कार्ययोजना पर भी विस्तार से मंथन किया गया। सदस्यों ने ग्रामीण स्तर पर गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए अपने सुझाव दिए। इस अवसर पर बीपीएम अनूप कुमार, क्षेत्रीय समन्वयक सौम्या और सामुदायिक समन्वयक रवि कुमार सहित कई जीविका कर्मी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में गांधी जयंती पर नीतीश कुमार का जीविका दीदियों से संवाद, 20 साल बेमिसाल कार्यक्रम