विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीतामढ़ी में मिठाई दुकान पर रिश्वत लेते चौकीदार का बेटा गिरफ्तार

Published: Wed, 25 Nov 2026 03:44 PM (GMT+05:30)

सीतामढ़ी में समाहरणालय के सामने एक मिठाई की दुकान पर निगरानी टीम ने चौकीदार के बेटे पिंटू कुमार को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया।

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

संवाद सूत्र, सीतामढ़ी। समाहरणालय के सामने मिठाई की दुकान पर बुधवार दोपहर अचानक निगरानी (विजिलेंस) की टीम पहुंची तो आसपास के लोगों को कुछ समझने का मौका नहीं मिला।

टीम ने दुकान पर मौजूद एक युवक को 10 हजार रुपये लेते ही रंगेहाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। पकड़ा गया युवक डुमरा थाना के चौकीदार हरिचंद्र पासवान का पुत्र पिंटू कुमार बताया गया है।

मिठाई दुकान पर पहुंची विजिलेंस टीम

बताया जाता है कि निगरानी की टीम समाहरणालय के सामने स्थित एक मिठाई दुकान पर पहुंची थी। वहां पिंटू कुमार के 10 हजार रुपये लेते ही टीम ने उसे दबोच लिया।

अचानक हुई कार्रवाई से दुकान और आसपास मौजूद लोगों में हलचल मच गई। टीम ने गिरफ्तारी के बाद युवक को अपने साथ ले लिया।

रिश्वत किस काम के लिए ली जा रही थी, जांच जारी

फिलहाल रिश्वत की रकम किस काम के एवज में ली जा रही थी, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। निगरानी टीम की ओर से मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।