Move to Jagran APP

रालोसपा ने शिक्षा में सुधार को लेकर बनाया मानव कतार

सीतामढ़ी। हमें चाहिए शिक्षा रोजगार कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को रालोसपा की ओर से जिले के सभी पंचायत के सरकारी विद्यालय के सामने शिक्षा सुधार मानव कतार लगाया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Jan 2020 12:49 AM (IST)Updated: Sat, 25 Jan 2020 06:14 AM (IST)
रालोसपा ने शिक्षा में सुधार को लेकर बनाया मानव कतार
रालोसपा ने शिक्षा में सुधार को लेकर बनाया मानव कतार

सीतामढ़ी। हमें चाहिए शिक्षा रोजगार कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को रालोसपा की ओर से जिले के सभी पंचायत के सरकारी विद्यालय के सामने शिक्षा सुधार मानव कतार लगाया गया। इसके तहत डुमरा स्थित मॉडल उच्च विद्यालय के सामन जिलाध्यक्ष रामलक्षण सिंह कुशवाहा के नेतृतव में मानव कतार लगाकर कार्यकर्ताओं ने अपनी आवाज बुलंद की। मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष जयप्रकाश महतो, महंत सिंह,, विरेंद्र सिंह, संजीर आलम मंसूरी, जयनारायण सिंह, राजीव कुशवाहा, रामकिशोर सिंह, निरंजन कुमार कुशवाहा, गगन ठाकुर, रामविनय सिंह, मोहित ठाकुर, रामईश्वर महतो, कृष्णनंदन कुमार व मुरारी प्रसाद आदि शामिल थे।

loksabha election banner

परिहार: प्रखंड मुख्यालय स्थित विद्यालय उच्च माध्यमिक विद्यालय के मैदान में शुक्रवार को हमें चाहिए शिक्षा और रोजगार कार्यक्रम के तहत रालोसपा कार्यकर्ताओं द्वारा मानव कतार बनाया गया। जिसका नेतृत्व पार्टी के प्रदेश महासचिव अवधेश प्रसाद कुशवाहा में किया। मौके पर शत्रुघ्न सिंह, भोला महतो, संजय सिंह, उमेश राय, संजीत राय, रविन्द्र सिंह, रामेश्वर सिंह, इरशाद अंसारी, शंभु सिंह, सुरेन्द्र सिंह, संदीप सिंह, मदन पासवान एवं राम श्रेष्ठ राम समेत कई लोग मौजूद थे।

बाजपट्टी: जननायक कर्पूरी ठाकुर के जयंती के अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष पशुपति सिंह कुशवाहा के अध्यक्षता में मानव कतार का आयोजन किया गया। इसमें रालोसपा नेता विजेंद्र गुप्ता, सम्राट संतोष, श्याम बिहारी यादव, विनोद कुमार टिगन, सुनील कुमार पप्पू आदि थे।

नानपुर: रालोसपा कार्यकर्ताओ द्वारा प्रखंड़ अध्यक्ष अवधेश कुशवाहा के नेतृत्व में शिक्षा और रोजगार मानव कतार का आयोजन प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय मोहम्मदपुर में किया गया। कार्यक्रम में मुकेश पासवान, नूर आलम, अरविद कुशवाहा, राजेश कुशवाहा, अशोक कुशवाहा, दिलकश कोयली सहित कई लोग शामिल थे।

बोखड़ा: रालोसपा द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को हमें चाहिए शिक्षा व रोजगार को लेकर मानव कतार लगाया गया। प्रखंड रालोसपा अध्यक्ष मेघनाथ यादव के नेतृत्व में प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय निपनीडीह विद्यालय के समीप मानव कतार लगाया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.