Move to Jagran APP

सीएए, एनआरसी के विरोध में राजद कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

सीतामढ़ी। राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत सीएए एनआरसी व अन्य ज्वलंत मुद्दों को लेकर राजद कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय डुमरा में शनिवार को धरना दिया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 12 Jan 2020 12:01 AM (IST)Updated: Sun, 12 Jan 2020 06:15 AM (IST)
सीएए, एनआरसी के विरोध में राजद कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
सीएए, एनआरसी के विरोध में राजद कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

सीतामढ़ी। राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत सीएए, एनआरसी व अन्य ज्वलंत मुद्दों को लेकर राजद कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय डुमरा में शनिवार को धरना दिया। इसकी अध्यक्ष राजद दलित प्रकोष्ठ अध्यक्ष महेंद राम ने तथा संचालन निवर्तमान प्रखंड अध्यक्ष नंदलाल यादव ने की। पूर्व सांसद सीताराम यादव ने कहा कि सीएए व एनआरसी के विरोध में देश के लोग सड़क पर हैं। लेकिन, केंद्र की भाजपा सरकार सुनने को तैयार नहीं है। 2020 के विस चुनाव में जनता का इसका जवाब देगी। विधायक सुनील कुमार कुशवाहा ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार सीएए और एनआरसी पर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। धरना में जिलाध्यक्ष शफीक खां, वरीय नेता मनोज कुमार, युवा राजद के राष्ट्रीय महासचिव चंद्रजीत प्रसाद यादव, हरिओम शरण नारायण, रौशन यादव, जवाहर यादव, अनिल यादव आदि कार्यकर्ता थे। अंत में राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक चार सूत्री ज्ञापन बीडीओ को सौंपा गया।

loksabha election banner

रीगा : प्रखंड कार्यालय के मुख्य द्वार पर शनिवार को धरना दिया गया। मौके पर राजद के वरिष्ठ नेता राज किशोर सिंह, प्रखंड अध्यक्ष अनूठा लाल पंडित, राम विवेक सिंह, रामनरेश राय, प्रमोद यादव, शत्रुध्न मंडल, सत्यनारायण राय, विश्वनाथ साह, पिटू साह, विलास पासवान, श्याम बिहारी पंडित, उपेंद्र शाह, हरदेव दास समेत कई अन्य मौजूद थे।

बथनाहा : ब्लॉक गेट के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रामनाथ प्रसाद यादव ने की। मौके पूर्व सहकारिता मंत्री सूर्यदेव राय, नवल किशोर यादव, राजनारायण यादव, मुन्ना सिंह, रामबाबू राय, दिनेश यादव, सहदेव खिरहर, श्याम प्रसाद यादव आदि थे।

परिहार: ब्लॉक गेट के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद यादव ने की। मौके पर विनोद यादव, उमर सैफुल्लाह, शिव चंद्र मंडल, मोहम्मद आलमगीर, रामनरेश सिंह, राम कृपाल सिंह, पवन मंडल, कीर्ति नारायण सहनी आदि थे।

सोनबरसा: प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित आंबेडकर स्थल पर धरना दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष राम नरेश मंडल ने की। धरना प्रदर्शन में मौजूद पूर्व सांसद डॉ अर्जुन राय ने कहा कि पूरे बिहार में लूट हत्या, डकैती तथा अपहरण का उद्योग चल रहा है। अपराधियो को सरकार का संरक्षण प्राप्त है मौके पर पंचेलाल राय, योगेन्द्र कुशवाहा, अजय पंजियार, संजय पूर्व, सुरेन्द्र पासवान, उपेन्द्र कुमार, फिरोज आलम आदि थे। बेलसंड : प्रखंड राजद अध्यक्ष जगरनाथ राय कि अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय पर धरना दिया। मौके पर नेहाल, धीरेन्द्र कुमार विराना ,उपेन्द्र विद्रोही, घनश्याम कुमार, कृष्णनंदन राय, शिवपूजन राय, तनबीर,रियाजुद्दीन अंसारी, रामनरेश सहनी आदि थे।

परसौनी: सीएए, एनआरसी व महंगाई के विरोध में शनिवार को राजद कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाल कर नारेबाजी की। मौके पर पार्टी नेता, मन्नान, योगेन्द्र यादव आदि थे।

केंद्र की मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल

पुपरी (सीतामढ़ी) संस : प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर धरना दिया गया। वक्ताओं ने काला कानून बताते हुए केंद्र सरकार की नीति के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में मांग पत्र सीओ कृष्ण कुमार सिंह को सौंपा गया। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष शादिक हुसैन, विधायक सैयद अबु दोजाना, श्रीनाथ राय, इसरारुल हक पप्पू, शरणागत सिंह, रामबाबू यादव, अमजद अली, मुर्तजा, साकिर हुसैन, आफताब अली अंजुम आदि थे। सुरसंड : धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड राजद अध्यक्ष अरुण कुमार यादव एवं संचालन वरिष्ठ नेता मनोज राय ने किया। अंत में मांगों को लेकर एक ज्ञापन बीडीओ यूनुस सलीम को सौंपा गया। धरना में जिला राजद उपाध्यक्ष सह पार्षद जब्बार अंसारी, प्रो.रासनारायण यादव, लालू प्रसाद यादव, चन्द्रिका प्रसाद,सरपंच शाहिद सिद्दीकी, पार्षद मुबारक अंसारी, खालिक हक आदि थे।

नानपुर: प्रखंड मुख्यालय परिसर में दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष जाकिर हुसैन ने की। मौके पर बिरेन्द्र कुमार यादव,अरसद अली बाबर, मोसाहिद रजा, संजय कुमार, सत्येन्द्र चौरसिया, मो जाकिर हुसैन,कृष्णा पंडित, श्रीकिशोर राय,बदरे आलम आदि थे।

बोखड़ा: प्रखंड मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद जिला उपाध्यक्ष नन्द कुमार यादव ने की जबकि संचालन प्रखंड राजद अध्यक्ष योगेन्द्र राम ने किया। धरना प्रदर्शन को प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार लाल, उप प्रमुख आफताब आलम मिटू, कमालुद्दीन रजा, राजू कुमार यादव, चमेली, बेचू खान आदि ने संबोधित किया।

बाजपट्टी : प्रखंड मुख्यालय पर प्रखंड अध्यक्ष बिदु ठाकुर के नेतृत्व में धरना दिया गया। पूर्व सांसद अर्जुन राय और प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार लाल मुख्य रूप से शामिल हुए। मौके पर लक्ष्मण राय, अशरफ उर्फ जिलानी मदन राय, संभल माझी, नागेंद्र राम,नरेश राय, रामनाथ राय सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.