विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोशल मीडिया में मां दुर्गा के बारे में विवादित पोस्ट, रिटायर्ड कर्मी रामजीवन राय पटना से गिरफ्तार

Published: Mon, 12 Oct 2026 10:37 AM (IST)

सीतामढ़ी पुलिस ने मां दुर्गा पर फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने वाले भारतीय खाद्य निगम (FCI) के रिटायर्ड कर्मी रामजीवन राय को पटना से गिरफ्तार किया है।

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. मां दुर्गा पर अभद्र टिप्पणी के आरोप में गिरफ्तारी।

  2. रिटायर्ड FCI कर्मी रामजीवन राय पटना से पकड़ा गया।

  3. रुन्नीसैदपुर निवासी ने फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट की थी।

जागरण संवाददाता, सीतामढ़ी। मां दुर्गा के बारे में अपने फेसबुक अकाउंट पर अभद्र टिप्पणी पोस्ट करने वाले भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई)के रिटायर्ड कर्मी को पटना से गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति रून्नीसैदपुर वार्ड नंबर 2 का निवासी रामजीवन राय (77) बताया गया है।

उसने रविवार को अपराह्न में अपने फेसबुक अकाउंट पर मां दुर्गा के बारे में कई आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणियां है की थी। इसको लेकर देर शाम पुलिस ने उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

इसके बाद पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी थी। इसी क्रम में सूचना मिली कि रिटायर्ड कर्मी पटना स्थित अपने आवास पर है। इस आलोक में पुलिस ने वहां जाकर छापेमारी की और उसे गिरफ्तार कर यहां लाई है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

वह इंटरनेट मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर अपने एकाउंट से ऐसे ही भड़काऊ और विद्वेषपूर्ण पोस्ट कर समाज में जहर घोलने का काम करता है। दुर्गापूजा के अवसर पर उसके द्वारा इस प्रकार घृणित पोस्ट को लेकर लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें- भागलपुर शिक्षा विभाग में 98 लाख के गबन के बाद हड़कंप, 17338 शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की जांच, हाजिरी में फंसे 24 HM