विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

थाने के गेट पर ही बन गई गन-गोली वाले गाने पर रील, सीतामढ़ी पुलिस की चौकसी पर उठे सवाल

Published: Fri, 09 Oct 2026 09:57 AM (GMT+05:30)

सीतामढ़ी के मेहसौल थाने के मुख्य गेट के सामने एक लड़की ने 'गन और गोली' वाले गाने पर रील बनाई, जिससे पुलिस की सतर्कता पर सवाल उठ रहे हैं।

HighLights

  1. थाने के गेट पर लड़की ने बनाई गन-गोली वाली रील।

  2. वीडियो वायरल होने से पुलिस की सतर्कता पर उठे सवाल।

  3. सीतामढ़ी के मेहसौल थाने के सामने का है मामला।

सुमित कुमार, सीतामढ़ी। जिस थाने के जिम्मे कानून-व्यवस्था की निगरानी है, उसी थाने के मुख्य गेट के सामने एक लड़की गन और गोली वाले गाने पर रील बनाती रही। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस की सतर्कता और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

शहर के मेहसौल थाना के मुख्य गेट के सामने बनाए गए इस वीडियो को इंस्टाग्राम के ‘ड्रीम इंस्टा क्वीन 00’ नाम के पेज पर अपलोड किया गया है। 

उठ रहे कई तरह के सवाल 

वीडियो तेजी से प्रसारित हो रहा है। इसे लेकर लोग कई तरह के सवाल उठा रहे हैं कि थाने के गेट के सामने रील बनती रही और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी? क्या उस दौरान किसी पुलिसकर्मी की नजर वीडियो बनाने वाली लड़की पर नहीं पड़ी?

थाने के मुख्य गेट के सामने इस तरह का वीडियो बनाया जाना पुलिस की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। हालांकि, प्रसारित वीडियो में हथियार के वास्तविक इस्तेमाल या किसी आपराधिक गतिविधि की पुष्टि नहीं हुई है।

अब देखना यह है कि जिले की पुलिस प्रसारित वीडियो का संज्ञान लेकर मामले की जांच करती है या यह मामला महज इंटरनेट मीडिया पर चर्चा तक ही सीमित रह जाता है।

यह भी पढ़ें- दोस्त की बर्थडे पार्टी में पटना गए सीतामढ़ी के युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत, हत्या का आरोप