Move to Jagran APP

विस चुनाव में तीसरे विकल्प की तलाश में बिहार की जनता: यशवंत

बिहार की जनता इस विधानसभा चुनाव में तीसरे विकल्प की तलाश में है। पिछले 30 वर्षों से ऐसी सरकारें चली रही हैं जहां विकास के नाम पर सिर्फ छलावा हुआ है। एक तरफ यहां के लोग पंद्रह साल की लालू-राबड़ी की सरकार को मौका देकर आजमा चुकी है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 10 Sep 2020 11:52 PM (IST)Updated: Thu, 10 Sep 2020 11:52 PM (IST)
विस चुनाव में तीसरे विकल्प की तलाश में बिहार की जनता: यशवंत
विस चुनाव में तीसरे विकल्प की तलाश में बिहार की जनता: यशवंत

सीतामढ़ी । बिहार की जनता इस विधानसभा चुनाव में तीसरे विकल्प की तलाश में है। पिछले 30 वर्षों से ऐसी सरकारें चली रही हैं जहां विकास के नाम पर सिर्फ छलावा हुआ है। एक तरफ यहां के लोग पंद्रह साल की लालू-राबड़ी की सरकार को मौका देकर आजमा चुकी है। वहीं दूसरी तरफ अब नीतीश कुमार के सुशासन को देख लिया है। दोनों सरकारें तीस वर्षों में हर मोर्चों पर विफल साबित हुई है। ये बातें यूनाइटेड डेमोक्रेटिक एलायंस के राष्ट्रीय संयोजक व पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने गुरुवार को सीतामढ़ी व पुपरी में आयोजित प्रेसवार्ता में कही। जनता की आकांक्षा को देखते हुए 17 दलों को मिलाकर यूनाइटेड डेमोक्रेटिक एलाइंस बनाया गया है। इससे पूर्व सीतामढ़ी में पहुंचने पर भारतीय सब लोग पार्टी के जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्र के नेतृत्व में सह पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा भासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अरुण कुमार जमुना बराही के कर्नल निखिल कुमार के परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया। सड़क के मेन गेट पर कर्नल निखिल कुमार के नाम से गेट बनाने की बात कही। उनके साथ प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार, चिकित्सा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रविन्द्र कुमार उर्फ राजाबाबू, नागमणि कुशवाहा, भृगु कुमार, हरिमोहन मिश्रा निकलने के बाद प्रदेश संगठन सचिव रूपेश चौधरी के नेतृत्व में बाजपट्टी में रामफल मंडल की प्रतिमा पर तथा पुपरी में जननायक कर्पूरी ठाकुर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में छात्र प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष चंदन कुमार सिंह, पंकज चौधरी, राजीव रंजन, प्रवीण कुमार शाही, डॉ प्रियदर्शी आदर्श, चंदन कुमार विररख, दिनकर नारायण सिंह, ठाकुर शैलेंद्र, पवन कुमार मिश्रा, सुधीर नायक, किसन कुमार यादव, जार्ज विचार मंच के जिलाध्यक्ष मदनमोहन सिंह, अशफाक रहमान, नौशाद खान, रतन मंडल, विनोद स्वामी, आचार्य संतोष, आशुतोष चौधरी, विभिषण चौधरी, सुरेश राय, अमरेंद्र पांडेय आदि थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.