पाक अधिकृत कश्मीर पर भी होगा कब्जा : रमा देवी
सीतामढ़ी। शहर के रीगा रोड स्थित द्वारिका पैलेस में आयोजित जन जागरण सभा को संबोधित करते हुए शिवहर सांसद रमा देवी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने कश्मीर से धारा 370 हटा कर ऐतिहासिक काम कर दिखाया है।
सीतामढ़ी। शहर के रीगा रोड स्थित द्वारिका पैलेस में आयोजित जन जागरण सभा को संबोधित करते हुए शिवहर सांसद रमा देवी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने कश्मीर से धारा 370 हटा कर ऐतिहासिक काम कर दिखाया है। यह सब आम जनता की वोट की बदौलत संभव हो सका है। कहा कि अब किसी की भी नहीं चलेगी। अब पाक अधिकृत कश्मीर पर भी कब्जा होगा। उन्होंने कहा कि धारा 370 एक काला कानून था। इस कानून से केवल तीन परिवारों का ही भला हो सका। उनका मकसद पत्थरबाजों को तैयार करना, सेना पर हमला कराना और देश की उन्नति को रोकना था। लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित साह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तिकड़ी ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। कहा कि धारा 370 पंडित नेहरू का पेच था, जिसमें कश्मीर उलझ कर रह गया था। कहा कि अब एक देश, एक संविधान, एक झंडा और एक विधान है। बथनाहा विधायक दिनकर राम ने कहा कि पंडित नेहरू की गलतियों की सजा कश्मीर के लोग भुगत रहे थे। पूर्व विधायक राम नरेश यादव ने कहा कि धारा 370 को हटाने की हिम्मत केवल पीएम मोदी ने दिखाई है। कार्यक्रम को विधायक दिनकर राम, पूर्व विधायक राम नरेश यादव, मोती लाल प्रसाद, प्रदेश महामंत्री प्रमोद चंद्रवंशी, जिलाध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह, रत्नेश्वरी प्रसाद व रीता शर्मा आदि ने संबोधित किया। मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुफल झा, रामचंद्र प्रसाद सिंह, आशुतोष शाही, प्रो. उमेश चंद्र झा, अरुण कुमार गोप, दिनकर पंडित, सुभाष केशरी, प्रमोद कुमार, विशाल कुमार, चुनचुन सिंह, राहुल कुमार, राहुल शांडिल्य, नीरज दूबे, प्रिस तिवारी, अमृतेश कुमार, आग्नेय कुमार, उमेश गिरी, सुमित कुमार, श्रवण कुमार, इंदिरा पांडेय, अर्पणा शर्मा, आदित्य मोहन मिश्रा, नवल किशोर शर्मा, किरण प्रसाद, आशा चौधरी, डॉ. विभा ठाकुर, शाहीन परवीन, मुन्नी खातून समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।