यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पुनौरा में दवा व्यवसायी के घर डाका, कैश समेत पांच लाख से अधिक की लूट
सीतामढ़ी। शहर से सटे पुनौरा थाना क्षेत्र के राघोपुर बखरी बाजार इलाके में एक दवा व्यवसाई के घर में रविवार ...और पढ़ें

सीतामढ़ी। शहर से सटे पुनौरा थाना क्षेत्र के राघोपुर बखरी बाजार इलाके में एक दवा व्यवसाई के घर में रविवार रात डकैतों ने धावा बोल डेढ़ लाख रुपये नकद समेत पांच लाख की संपति लूट ली। गृहस्वामी के अनुसार, हथियारबंद लुटेरे घर के पास के सूखे पेड़ के सहारे अंदर घुसे और लूटपाट मचाई। व्यवसायी नंदू प्रसाद और उनकी पत्नी व बच्चों के मुंह में कपड़े ठूंस दिया ताकि वे लोग शोर न मचा सकें और उनको मारपीटा भी। 3.50 लाख रुपये मूल्य के जेवरात भी लूट लिए। एसडीपीओ सदर सुबोध कुमार ने कहा कि छानबीन चल रही है। गृहस्वामी का कहना है कि पटना में पढ़ने वाले अपने बेटे की फीस के लिए पैसे बैंक से निकालकर उन्होंने रखे थे लेकिन जितना वे बता रहे हैं पैसे 40-50 हजार रुपये से अधिक लगते नहीं है। गहना भी लाख-डेढ़ लाख रुपये का रहा होगा। वैसे व्यवसायी के बयान के अनुसार, जांच चल रही है।
जानकारी के अनुसार, दवा व्यवसायी नंदू प्रसाद का घर बखरी बाजार पर ही है। घर में ही दुकान भी चलाते हैं। स्वजन बताते हैं कि डकैत 20-25 की संख्या में रह होंगे। 10-12 लोगों के हाथों में हथियार दिख रहे थे। घर के बगल में लगे सूखे पेड़ की लकड़ी के सहारे छत पर चढ़कर आंगन में उतर आए। घर के तमाम सदस्यों को अपने कब्जे में लेकर एक साथ सभी कमरों को सर्च करने लगे। उनकी बातचीत से पता चला कि चार लोग बाहर पहरा दे रहे थे। डकैतों ने घंटेभर घर में लूटपाट मचाई। गोदरेज में 1.50 लाख रुपये व 3.50 लाख रुपये मूल्य के जेवरात रखे हुए थे उसको समेट लिया। अन्य कीमती सामान भी ले गए। डकैतों के जाने के बाद पुलिस को उन लोगों ने इत्तला किया। व्यवसायी परिवार को इस बात का भी संदेह है कि आसपास के लोगों की इसमें मिलीभगत हो सकती है। एसडीपीओ का कहना है कि डकैती की घटना की सूचना मिलते ही सुराग ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। जगह-जगह मुखबिर छोड़े गए हैं। जल्द ही घटना का उद्भेदन होने की संभावना है।