जुलूस निकाल नव वर्ष का स्वागत
पुपरी के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा भारतीय नववर्ष का स्वागत हर्षोल्लास के साथ रविवार को की गई।
सीतामढ़ी। पुपरी के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा भारतीय नववर्ष का स्वागत हर्षोल्लास के साथ रविवार को की गई। अभिमन्यु प्रभात शाखा संस्कृत पाठशाला के समीप से आद्रसंचालक प्रणाम से शुरू कार्यक्रम नगर भ्रमण के साथ राजबाग खेल मैदान में समाप्त किया गया। जिला संघचालक डॉ.ओम प्रकाश गुप्ता की उपस्थिति में जिला सहकार्यवाह हृषिकेश कुमार चौधरी ने अपने बौद्धिक में चैत शुक्ल प्रतिपदा, संघ के संस्थापक डॉ. केशव वलिराम हेडगेवार जन्म दिवस व हिन्दू नव वर्ष की महत्ता पर प्रकाश डाला। प्रार्थना के साथ संघ स्थान पर उपस्थित लोगों के बीच मिष्ठान का वितरण किया गया. संघ स्थान के कार्यक्रम के बाद सैकड़ों स्वयंसेवकों द्वारा नववर्ष की शुभकामनाएं, वन्दे मातरम्, जय श्रीराम, भारत माता की जय की उद्घोष के साथ करीब आठ दर्जन दुपहिया वाहन द्वारा विभिन्न मार्गों से नगर भ्रमण किया गया। समस्त नगर जयकारों शुभकामनाओं के गुंजायमान हो कर उत्सवी माहौल में तब्दील हो गया।
नगर भ्रमण में बाइक सवार स्वयंसेवकों का प्रतिनिधित्व नगर संघचालक राजन गुप्ता, प्रचार प्रमुख गणेश कुमार व जिला सहकार्यवाह हृषिकेश कुमार चौधरी कर रहे थे। सुसज्जित पंक्तिबद्ध ध्वज युक्त बाईक पर स्वयंसेवकों निकाली गई नगर भ्रमण व प्रतिष्ठानों एवं मकानों पर लगे ध्वज पताका से पूरा शहर चैत नवरात्रा के प्रथम दिन ही भक्तिमय माहौल में झूमने लगा है।
कार्यक्रम में इंद्र कुमार, रवि वर्मा, सोनू ठाकुर, रामछबिला ठाकुर, राकेश कुमार चुन्नू, सुमन कुमार कंचन, आशीष, राधेश्याम मिश्र, केशव ¨सह, नवीन कुमार, कुन्दन कुमार, बादल, नीलमणि, राजीव रंजन, रधुवीर, किशन, रंधीर जी, शानू, बमबम, केदार प्रसाद, शत्रुधन शर्मा, सुभ्रत जोशी, रामाशंकर जी, आशीष रंजन प्रणव, राजू जी, मुकेश जी, सोनू जी, नीरज जी समेत सैकड़ों लोग शामिल रहे।