रातो नदी पर नो मेंस लैंड से निशा रोड तक 32 किलोमीटर एरिया में नया तटबंध
सीतामढ़ी। जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने कहा कि सुरसंड चोरौत और पुपरी प्रखंड के लोगों को बाढ़ से निजात दिलाने के लिए रातो नदी पर 32 किमी एरिया में नो मेंस लैंड से निशा रोड तक 110.65 करोड़ की लागत से नया तटबंध का निर्माण कराया जा रहा है।

सीतामढ़ी। जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने कहा कि सुरसंड, चोरौत और पुपरी प्रखंड के लोगों को बाढ़ से निजात दिलाने के लिए रातो नदी पर 32 किमी एरिया में नो मेंस लैंड से निशा रोड तक 110.65 करोड़ की लागत से नया तटबंध का निर्माण कराया जा रहा है। अधवारा ग्रुप के अंतर्गत आने वाली इस नदी पर नेपाल भाग में तटबंध निर्मित है। लेकिन, भारतीय क्षेत्र में नहीं रहने से सीतामढ़ी जिले का बड़ा हिस्सा बाढ़ स प्रभावित होता है। इस नदी के तटबंध पर ब्रिक सोलिग व एएफएस का कार्य कराया जाना है। लखनदेई नदी के शीघ्र पुनर्जीवन का मंत्री ने दिलाया भरोसा
लखनदेई नदी की नई धार को पुरानी धार मे मिलाने तथा पुरानी धार की उड़ाही के लिए 19.90 करोड़ की लागत से लखनदेई लिक चैनल निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसके के तहत 21 किमी की लंबाई में कार्य होगा। जिसमे 18 किमी की लंबाई में उड़ाही संपन्न हो चुकी है। शेष तीन किमी लिक चैनल निर्माण का कार्य होना है। इस योजना के पूरा होने के बाद मृत हो चुकी लखनदेई नदी की पुरानी धार पुनर्जीवित हो जाएगी। वहीं सोनबरसा, बथनाहा, सीतामढ़ी और रुन्नीसैदपुर प्रखंडों में 2539.86 हेक्टेयर भूमि पर फिर से खेती हो सकेगी। मंत्री ने इससे तीनों प्रखंडों की 50 हजार आबादी को बाढ़ की विभीषिका से निजात मिलने की बात कही। वही अधवारा नदी के बाएं और दाएं तटबंध के उच्चीकरण और सु²ढ़ीकरण का कार्य किया जा रहा है।
रूनीसैदपुर में जनार से बलुआ और कटौझा से खड़का तक आठ- आठ किमी तटबंध बन रहा
रूनीसैदपुर प्रखंड में जनार से बलुआ और कटौझा से खड़का तक आठ- आठ किमी बागमती तटबंध का निर्माण कराया जा रहा है। बागमती तटबंध के बाएं 53.16 किमी से 81.94 किमी तथा दाएं 56.970 किमी से 79.00 किमी तटबंध के साथ ब्रिक सोलिग का कार्य कराया जा रहा है। इससे तटबंध के किनारे बसे लोगों को आवागमन की सुविधा मिलेगी। रुन्नीसैदपुर, नानपुर और मुजफ्फरपुर जिले के औराई, कटरा व गायघाट प्रखंडों की 50 लाख आबादी को बाढ़ से निजात मिलेगी। मंत्री ने कहा कि शिवहर जिले के बेलवा घाट पर पुल और तटबंध का निर्माण कार्य अप्रैल तक पूरा हो जाएगा। पहले इसे इसी वर्ष अगस्त तक पूरा करना था। लेकिन, कोराना के कारण कार्य बाधित हुआ। मौके पर विधान परिषद उप नेता देवेशचंद्र ठाकुर, विधायक पंकज मिश्रा, गायत्री देवी, मोतीलाल, प्रसाद, दिलीप राय, पूर्व विधायक राम नरेश यादव, जदयू जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह कुशवाहा, वरिष्ठ नेता विमल शुक्ला, जदयू महिला जिलाध्यक्ष लक्ष्मी झा, किसान प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष मशरूम गर्ल अनुपम झा, युवा जिलाध्यक्ष सुजीत झा, शिवेश कुमार,शंकर बैठा, सुजीत सिंह, अमित सहाय मौजूद थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।