एनडीए की जीत पर मतदाताओं का जताया आभार
सीतामढ़ी। प्रखंड मुख्यालय स्थित शिव मंदिर प्रांगण में रविवार को जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष तेज नारायण यादव ने की।
सीतामढ़ी। प्रखंड मुख्यालय स्थित शिव मंदिर प्रांगण में रविवार को जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष तेज नारायण यादव ने की। बैठक में लोकसभा चुनाव में जदयू प्रत्याशी सुनील कुमार पिटू के अपार बहुमत से जीत पर सीतामढ़ी के मतदाताओं को धन्यवाद दिया गया। वहीं, इस जीत के लिए एनडीए के सभी कार्यकर्ता, चुनाव अभियान समिति के संयोजक सह पूर्व सांसद सह प्रदेश उपाध्यक्ष नवल किशोर राय, विधायक गायत्री देवी यादव, विधान पार्षद रामेश्वर कुशवाहा, डॉ.रंजू गीता, जिलाध्यक्ष राणा रणधीर सिंह चौहान के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार प्रकट किया गया। मौके पर पितांबर सिंह, राकेश सिंह, यूसुफ, उपप्रमुख सोनी कुमारी, राम छबीला मंडल, असरार, युगल किशोर कुशवाहा, रामनाथ साह परमानंद पासवान, मोहन राउत, रघुवंश प्रसाद सिंह, उमेश्वर प्रसाद सिंह, मुन्ना सिंह, कृष्ण कांत प्रसाद, इंदु देवी, सुंदर मंडल, सुनीता देवी, वंश लाल प्रसाद यादव, राकेश कुमार, छेदी पटेल एवं अशोक ठाकुर समेत कई लोग मौजूद थे।