एक एकड़ मसूर की खेती में 13 हजार लगाकर पाएं 26000 मुनाफा, सीतामढ़ी को मॉडल बनाने की तैयारी
Masoor Pulse Farming Cost:सीतामढ़ी को मसूर उत्पादन में मॉडल जिला बनाने की तैयारी चल रही है। जहां किसान चार माह ...और पढ़ें

मसूर उत्पादन से चार माह में दोगुनी आय प्राप्त हो सकती है। फाइल फोटो
HighLights
सीतामढ़ी को मसूर उत्पादन में मॉडल जिला बनाने की पहल।
एक एकड़ मसूर से चार माह में 26-30 हजार मुनाफा।
किसानों को अनुदानित बीज, प्रशिक्षण और ड्रोन सुविधा मिलेगी।
जागरण संवाददाता, सीतामढ़ी। Masoor Ki Kheti Profit: मसूर उत्पादन में सीतामढ़ी को मॉडल जिला बनाने की दिशा में कवायद तेज कर दी गई है।
जिला स्तरीय कृषि मेला में उपस्थित किसानों को जानकारी दी गई कि कैसे मसूर उत्पादन से चार माह में दोगुनी आय प्राप्त हो सकती है।
चार माह में दोगुनी आय
एक एकड़ में मसूर की खेती पर करीब 13 से 15 हजार रुपये खर्च आते हैं। एमएसपी को आधार मानकर फसल बेचने पर किसानों को 25 से 30 हजार रुपये तक शुद्ध मुनाफा मिल सकता है।
किसानों को परिभ्रमण पर भेजेंगे
डुमरा स्थित संयुक्त कृषि भवन परिसर में दो दिवसीय किसान मेला-सह-कृषि उत्पाद प्रदर्शनी का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिला कृषि पदाधिकारी शांतनु कुमार ने कहा कि जिले में दलहन व तेलहन को बढ़ावा दिया जा रहा है।
अनुदानित बीज और प्रशिक्षण
सीतामढ़ी को मसूर उत्पादन में मॉडल बनाने के लिए किसानों को अनुदानित दर पर बीज व खाद दिए जाएंगे। साथ ही चयनित किसानों को परिभ्रमण यात्रा पर भेजा जाएगा और बिहार कृषि एप डाउनलोड करने की सलाह दी गई।

प्रदर्शनी में अंजीर रहा खास
कृषि मेले में किसानों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में पके अंजीर और गोबर के उपलों से बने दीये विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। इसके अलावा सहजन, परवल, कदीमा, ओल, घृतकुमारी समेत विभिन्न सब्जियों व औषधीय पौधों का प्रदर्शन हुआ।
209 रुपये में ड्रोन किराया
सहायक निदेशक पौधा संरक्षण ने कीट प्रबंधन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फसलों पर छिड़काव के लिए चार प्रखंडों में 209 रुपये किराये पर ड्रोन उपलब्ध कराया जाएगा। इससे कम खर्च में कीटनाशक छिड़काव संभव होगा।
कृषि यंत्रों पर भारी छूट
मेले में 86 प्रकार के कृषि यंत्रों पर 40 से 80 प्रतिशत तक अनुदान की जानकारी दी गई। इस अवसर पर प्रखंड व अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, तकनीकी प्रबंधक, कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
एक एकड़ में मसूर की खेती का गणित
1. अनुमानित लागत:
- खेत की तैयारी: ₹1,500 - ₹2,000
- उन्नत बीज (15-18 किग्रा): ₹1,800 - ₹2,200
- बीज उपचार व उर्वरक (DAP/जिंक): ₹2,000 - ₹2,500
- बुआई मजदूरी: ₹800 - ₹1,000
- सिंचाई व खरपतवार नियंत्रण: ₹1,200 - ₹1,800
- कीट व रोग नियंत्रण: ₹1,000 - ₹1,500
- कटाई, मड़ाई व पैकिंग: ₹2,500 - ₹3,500
- कुल अनुमानित खर्च: ₹11,000 - ₹14,500 (औसत ₹13,000)
2. उत्पादन और शुद्ध मुनाफा:
- औसत पैदावार: 5 से 7 क्विंटल प्रति एकड़ (औसत 6 क्विंटल)
- बाजार मूल्य/एमएसपी: ₹6,000 - ₹6,800 प्रति क्विंटल (औसत ₹6,500)
- कुल बिक्री: 6 क्विंटल × ₹6,500 = ₹39,000
- शुद्ध मुनाफा: ₹39,000 - ₹13,000 = ₹26,000 से ₹30,000 प्रति एकड़
3. समय चक्र:
- फसल की अवधि: 110 से 130 दिन (3.5 से 4 महीने)
- बुआई का समय: अक्टूबर के अंतिम सप्ताह से नवंबर के मध्य तक
यह भी पढ़ें- एक दिन का कृषि मेला ढाई घंटे में निपटा दिया, किसानों को टेंट उतारते मिले श्रमिक; अधिकारियों पर फूटा गुस्सा
