विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीतामढ़ी के मेजरगंज में नेपाल के हमलावरों ने युवक को चाकू से गोदा, एक की मौत दूसरा गंभीर

Published: Sun, 08 Nov 2026 07:08 PM (IST)

सीतामढ़ी के मेजरगंज में भारत-नेपाल सीमा पर दीपावली के दिन चाकूबाजी की घटना में सोनू पटेल नामक युवक की हत्या ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

HighLights

  1. मेजरगंज में दीपावली पर चाकूबाजी, एक युवक की हत्या।

  2. भारत-नेपाल सीमा पर ननकार गांव में हुई घटना।

  3. नेपाल के हमलावरों ने सोनू पटेल को चाकू से मारा।

संवाद सहयोगी, मेजरगंज (सीतामढ़ी)। भारत-नेपाल सीमा से सटे ननकार गांव में दीपावली के दिन रविवार अपराह्न करीब तीन बजे चाकूबाजी की घटना में एक युवक की हत्या कर दी गई, जबकि बीच-बचाव करने पहुंचे एक अन्य ग्रामीण गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

मृतक की पहचान मेजरगंज थाना क्षेत्र की बसबिट्टा पंचायत अंतर्गत रघुनाथपुर गांव निवासी इंदल पटेल के पुत्र सोनू पटेल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, ननकार गांव में सोनू पटेल और नेपाल से आए कुछ अपराधी तत्वों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

इस दौरान बदमाशों ने सोनू पटेल पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। गंभीर रूप से जख्मी सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसे बचाने के लिए बीच-बचाव करने पहुंचे सियाराम पटेल के पुत्र देवेंद्र पटेल को भी बदमाशों ने चाकू से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।

जख्मी युवक को इलाज के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद सीमावर्ती इलाके में अफरातफरी मच गई।

थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि वारदात में शामिल हमलावर नेपाल के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हालांकि, उनकी पहचान और घटना में उनकी संलिप्तता की पुलिस जांच कर रही है।

वैसे मृतक सोनू पटेल का भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध मेजरगंज समेत जिले के अन्य थानों में आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज बताए जाते हैं। इनमें एनडीपीएस अधिनियम, जानलेवा हमला और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर आरोप शामिल हैं।

बताया जाता है कि हाल ही में वह जेल से बाहर आया था। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। घटना में शामिल लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।