Move to Jagran APP

2024 में भाजपा को सत्ता से बाहर करने का काम करेगा महागठबंधन : डा. अर्जुन

सीतामढ़ी। राजद के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद डा. अर्जुन राय ने बिहार में फिर एक बार महागठबंधन की सरकार बनाने के लिए राजद प्रमुख लालू प्रसाद उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Aug 2022 12:45 AM (IST)Updated: Sat, 13 Aug 2022 12:45 AM (IST)
2024 में भाजपा को सत्ता से बाहर करने का काम करेगा महागठबंधन : डा. अर्जुन
2024 में भाजपा को सत्ता से बाहर करने का काम करेगा महागठबंधन : डा. अर्जुन

सीतामढ़ी। राजद के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद डा. अर्जुन राय ने बिहार में फिर एक बार महागठबंधन की सरकार बनाने के लिए राजद प्रमुख लालू प्रसाद, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी है। उनका आभार जताया है। डा. अर्जुन ने कहा कि जब-जब देश को जरूरत हुई है बिहार ने खून-पानी दिया है और राह भी दिखाया है। हमारे नेता तेजस्वी यादव ने महज 32 वर्षों की उम्र में बहुमत के करीब पहुंचकर मुख्यमंत्री बनने की बजाय दो कदम पीछे हटकर देश की रक्षा के लिए जो कदम उठाया है उसके लिए हमें गर्व है। हम ऐसे नेता के साथ मिलकर देश के नवनिर्माण में अपनी भूमिका अदा कर रहे हैं। इस बात का फक्र है। उन्होंने कहा- '2017 में जब हम जदयू में थे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महागठबंधन से अलग होने का निर्णय ले रहे थे तो हमने व्यक्तिगत रूप से मिलकर उनसे बातचीत की थी। मैंने बताया था कि आपको देश के लोग अगली पंक्ति में देखना चाहते हैं। और भाजपा का चरित्र क्षेत्रीय पार्टियों को कमजोर करने का रहा है। आप महागठबंधन में ही रहें जिससे बिहार देश की अगुवाई कर सके। जब हमारी बात नहीं बनी और भाजपा की ओर जदयू आगे बढ़ गई तब हमने उस जनादेश के सम्मान में, जो 2015 में हमें मिला था, हमने तय किया कि चाहे रास्ते कितने भी कठिन क्यों न हों लालू प्रसाद की बुनियाद, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद के कुशल नेतृत्व में ही काम करेंगे। 2019 में संसदीय चुनाव हमने हारना कबूल किया, लेकिन भाजपा गठजोड़ की ओर रूख नहीं किया और वो हमारी जो सोच थी वह आज सच साबित हुई। फिर महागठबंधन की सरकार बिहार में मजबूती से बन गई। फिर से देश को दिशा देने के लिए हमारे नेता तेजस्वी यादव ने भाजपा व पीएम मोदी के रथ को बिहार में रोकने का काम किया है। हम समझते हैं कि देश के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लालू प्रसाद एवं तेजस्वी यादव की यह पहल याद की जाएगी। मेरा मानना है कि यही निर्भिकता और पहल की बदौलत हमारे नेता लालू प्रसाद एवं तेजस्वी यादव के नेतृत्व में 2024 के चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर करने का काम करेगा। देश में लोकतंत्र और संविधान की रक्षा होगी। राजनीति मूल्यों एवं देश के लिए की जाती है। एमएलए, एमपी, सीएम और पीएम बनकर कोई देश का भला नहीं कर सकता है, जैसे पीएम मोदी ने देश को गर्त में डाल दिया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.