विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Crime: शादी का झांसा देकर विधवा के साथ बनाता रहा संबंध; दबाव डालने पर कर दी 15 लाख रुपये देने की मांग

By Vijay K KumarEdited By: Mukul Kumar
Published: Sun, 17 Sep 2023 05:30 PM (GMT+05:30)

शादी का झांसा देकर विधवा को हवस का शिकार बनाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। फोटो- जागरण
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। फोटो- जागरण

HighLights

  1. पीड़िता ने शादी के लिए आरोपी को दो लाख पहले भी दी
  2. तीन साल पहले पति की हुई थी मौत

पुपरी, संवाद सहयोगी: बिहार के सीतामढ़ी में पुपरी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला की विधवा महिला को शादी का प्रलोभन देकर यौन संबंध बनाने व 15 लाख रुपये देने की मांग कर शादी से मुकर जाने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पीड़िता के आवेदन पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

सड़क दुर्घटना में हो गई थी पति की मौत

इसमें कुसैल गांव निवासी विजय महतो के पुत्र मनोज कुमार को नामजद आरोपी बनाया गया है। प्राथमिकी के मुताबिक, पीड़िता के पति बिजली मिस्त्री का काम करते थे। सड़क दुर्घटना में 30 अगस्त 2020 को उसकी मृत्य हो गई। आरोपी उसके पति के साथ बिजली संबंधित काम करता था।

चार बच्चों की मां है महिला

तीन पुत्री व एक पुत्र कुल चार बच्चों की मां को आरोपी मनोज ने शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण करने लगा। इसके बाद जब वह शादी के लिए दवाब बनाने लगी तो आरोपी मायके से पांच लाख रुपये व पति की मृत्यु के बाद सरकार द्वारा मिलने वाली दस लाख रुपये की राशि बैंक से निकाल कर देने को कहा।

यह भी पढ़ें-  Bihar Crime: गया में दरिंदगी की सारी हदें पार! नाबालिग के साथ 55 वर्षीय व्यक्ति ने किया दुष्कर्म

इस दौरान उसने दो लाख रुपये उसे दे भी दी। इसके बाद भी और रुपये देने के बाद ही शादी करने की धमकी देने लगा। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।