Move to Jagran APP

कुशवाहा समाज ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

पटना के डाक बंगला चौराहा पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे कुशवाहा समाज के लोगों पर पुलिस द्वारा की गई लाठी चार्ज के विरोध में रविवार को कुशवाहा समाज के जिलाध्यक्ष राम लक्षण ¨सह कुशवाहा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कुशवाहा छात्रावास से जुलूस निकाल कर कारगिल चौक पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Nov 2018 11:50 PM (IST)Updated: Sun, 11 Nov 2018 11:50 PM (IST)
कुशवाहा समाज ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला
कुशवाहा समाज ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

सीतामढ़ी । पटना के डाक बंगला चौराहा पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे कुशवाहा समाज के लोगों पर पुलिस द्वारा की गई लाठी चार्ज के विरोध में रविवार को कुशवाहा समाज के जिलाध्यक्ष राम लक्षण ¨सह कुशवाहा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कुशवाहा छात्रावास से जुलूस निकाल कर कारगिल चौक पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा नीच शब्द का प्रयोग किया जाना उनकी मानसिक दिवालियापन को दर्शाता है। उसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। जिलाध्यक्ष रामलक्षण ¨सह कुशवाहा ने विधान पार्षद रामेश्वर महतो द्वारा रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ यह कहा जाना कि कुशवाहा समाज उपेंद्र को तवज्जो नहीं देता है, की कड़ी ¨नदा करता है। इसकी जितनी भी ¨नदा की जाए कम है। महतो किस रास्ते पर चलकर विधान पार्षद बने हैं यह जग जाहिर है। उपेंद्र कुशवाहा, कुशवाहा समाज के संघर्षशील, ऊर्जावान एवं समर्पित नेता हैं और आगे भी रहेंगे। वर्षों के संघर्ष का परिणाम है कि आज विभिन्न राजनीतिक दलों में कुशवाहा समाज का मान-सम्मान तथा भागीदारी बढ़ा है। पुतला दहन में श्याम कुशवाहा, महंत कुशवाहा, अवधेश कुशवाहा, युवा रालोसपा के जिलाध्यक्ष अमित सहाय, नागेंद्र कुशवाहा, हंसलाल कुशवाहा, संजीव प्रसाद, संजीर मंसूरी, रामाशंकर प्रसाद, खुर्शीद आलम, जयकिशोर कुशवाहा, फिरोज अंसारी, अमरेंद्र कुशवाहा, रामविनय कुशवाहा आदि शामिल थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.