विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पुपरी में कृषि विज्ञान केंद्र नवल किशोर राय की देन, जननायक कर्पूरी ठाकुर के रहे करीबी

By JagranEdited By:
Published: Sat, 16 Apr 2022 11:55 PM (IST)

सीतामढ़ी। पूर्व सांसद नवल किशोर राय के निधन से जिले में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

पुपरी में कृषि विज्ञान केंद्र नवल किशोर राय की देन, जननायक कर्पूरी ठाकुर के रहे करीबी
पुपरी में कृषि विज्ञान केंद्र नवल किशोर राय की देन, जननायक कर्पूरी ठाकुर के रहे करीबी

सीतामढ़ी। पूर्व सांसद नवल किशोर राय के निधन से जिले में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। नेता-कार्यकर्ता समेत आम लोग उनको याद करके दुखी हैं। बताते हैं कि महात्मा गांधी, लोहिया, जेपी और आंबेडकर के साथ जननायक कर्पूरी ठाकुर की विचारधारा से बेहद प्रभावित थे। जिले में उन्होंने जननायक कर्पूरी ठाकुर विचार केंद्र की स्थापना की और इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष भी थे। पुपरी में कृषि विज्ञान केंद्र उनकी ही देन है। सांसद सुनील कुमार पिटू, एमएलसी देवेश चंद्र ठाकुर, एमएलसी रामेश्वर महतो, एमएलसी रेखा कुमारी, पूर्व सांसद राम कुमार शर्मा ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि वे जन-जन में लोकप्रिय होने के साथ कुशल राजनेता थे। वह जनता की समस्याओं के निदान के लिए हर संभव प्रयास करते रहे। उनके निधन पर पूर्व सांसद डा. अर्जुन राय, पूर्व सांसद सीताराम यादव, सीतामढ़ी विधायक डा. मिथिलेश कुमार, बाजपट्टी विधायक मुकेश कुमार यादव, परिहार विधायक गायत्री देवी, सुरसंड विधायक दिलीप राय, रुन्नीसैदपुर विधायक पंकज कुमार मिश्रा, रीगा विधायक मोतीलाल प्रसाद, बथनाहा विधायक ई. अनिल कुमार, पूर्व मंत्री डा. रंजू गीता, पूर्व विधायक रामनरेश यादव, पूर्व विधायक सुनील कुमार, पूर्व विधायक जयनंदन यादव, पूर्व विधायक मंगीता देवी, पूर्व विधायक गुड्डी चौधरी, पूर्व विधायक संगीता सिंह चौहान, जदयू के वरिष्ठ नेता व अधिवक्ता विमल शुक्ला, जदयू जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद सिंह, मोहन सिंह, प्रवक्ता प्रो. अमर सिंह, रुन्नीसैदपुर के जिला पार्षद रुब्बी कुमारी, पार्षद प्रतिनिधि ओम भारती ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। कहा कि उनके निधन से जिले की राजनीति में शून्यता आ गई है। उधर, भाजपा जिलाध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह, भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रो. उमेश चंद्र झा ने कहा कि उनके आकस्मिक निधन से संपूर्ण सीतामढ़ी जिला स्तब्ध और शोकाकुल है। हम सबों के लिए दुख-सुख में भागीदार थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।