देश को विकसित बनाने के लिए एकजुट रहें देशवासी
नेपाल जेसिस का 45 वां राष्ट्रीय महा अधिवेशन जनकपुरधाम के तिरहुतिया गाछी में शुरू हुआ।
सीतामढ़ी । नेपाल जेसिस का 45 वां राष्ट्रीय महा अधिवेशन जनकपुरधाम के तिरहुतिया गाछी में शुरू हुआ। महाधिवेशन का उदघाटन प्रमुख अतिथि नेपाल गणतंत्र के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. रामवरण यादव ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि देश के विकास के लिए सभी नेपाली एकजुट होकर आगे बढ़ें। इसके लिए शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। कहा कि इस जेसिस के इस प्रकार के अधिवेशन से जनकपुर में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। प्रदेश व संघीय सरकार के बेहतर तालमेल से देश विकास करेगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश नंबर दो के मुख्यमंत्री लालबाबू राउत ने कहा कि इस प्रदेश को पर्यटनस्थल के रूप में विकसित करने के लिए उनकी सरकार हर संभव कार्य करने को तैयार है। महाअधिवेशन में देश भर के 1800 जेसीसी सदस्य शामिल हुए।
महाअधिवेशन में नेपाल जेसीज की ओर से विभिन्न विधा में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में झापाका उद्यमी दिपेश ढकाल, काठमांडू की स्नेह भण्डारी, प्रदीप बजगाई, भुवन गन्दर्भ, सानुबा सुनुवार और धनुषा जिला के जंगीलाल महतो शामिल हैं। इनलोगों को प्रमुख अतिथि गणतंत्र नेपाल के पूर्व राष्ट्रपति यादव और नेपाल जेसीजका राष्ट्रीय अध्यक्ष सिनेटर श्रीधर बस्याल ने नगद राशि एवं ताम्र पत्र देकर सम्मानित किया। समारोह में नेपाल जेसीज के स्मारिका का भी विमोचन किया गया। कार्यक्रम में नेपाल जेसीज के संस्थापक अध्यक्ष भेषबहादुर थापा, जनकपुरधाम उपमहानगरपालिका मेयर लालकिशोर साह, महाधिवेशन निदेशक संतोष कुमार साह, जनकपुर जेसिज के अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार महासेठ समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए। नेपाल जेसीजका महासचिव श्रीराम पौडेल ने इस वर्ष का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। शाखा अध्यक्ष जितेन्द्र महासेठ ने अतिथियों का स्वागत किया। जबकि धन्यवाद ज्ञापन राष्ट्रिय कार्यकारिणी उपाध्यक्ष सिनेटर विकास मानन्धर ने किया।