Move to Jagran APP

ऐतिहासिक होगा दिल्ली में कायस्थ महाकुंभ, जुटेंगे देश भर के चित्रांश

सीतामढी। ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस की प्रदेश अध्यक्ष डॉ.नम्रता आनंद ने कहा कि आगामी 19 दिसंबर को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में कायस्थ महाकुंभ का आयोजन होगा।

By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Dec 2021 10:50 PM (IST)Updated: Sun, 05 Dec 2021 10:50 PM (IST)
ऐतिहासिक होगा दिल्ली में कायस्थ महाकुंभ, जुटेंगे देश भर के चित्रांश
ऐतिहासिक होगा दिल्ली में कायस्थ महाकुंभ, जुटेंगे देश भर के चित्रांश

सीतामढी। ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस की प्रदेश अध्यक्ष डॉ.नम्रता आनंद ने कहा कि आगामी 19 दिसंबर को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में कायस्थ महाकुंभ का आयोजन होगा। इसमें देश के कोने-कोने से चित्रांश समाज के लोग शामिल होकर एकजुटता का परिचय देंगे। वे रविवार को शहर के निर्मला उत्सव सभागार में आयोजित चौपाल को संबोधित कर रही थीं। कहा कि कार्यक्रम की सफलता हम सभी का दायित्व है। मां जानकी जन्मभूमि से चित्रांश परिवार की भागीदारी ऐतिहासिक होनी चाहिए। कहा कि आज समाज में संगठित होना बहुत जरूरी है। जब तक हम संगठित नहीं होंगे तब तक हम अधिकार से वंचित रहेंगे। हम सभी को जागरूक होकर इस

loksabha election banner

संघर्ष को आगे बढ़ाना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष रामकुमार वर्मा ने व मंच संचालन डॉ. संजीव कुमार सिन्हा ने किया। राष्ट्रीय सलाहकार मुकेश कुमार व कला संस्कृति प्रदेश अध्यक्ष दिवाकर कुमार वर्मा ने कहा कि आज समाज में सभी जातियों का महासम्मेलन

हर साल होता है। लेकिन, चित्रांश परिवार जागरूक नहीं होने की वजह से इस तरह के आयोजन

नहीं कर पाते हैं। जब हम सब जग कर दूसरों को भी जगाएंगे तभी यह मुमकिन होगा। जब हम संगठनित होंगे तभी सशक्त होंगे और दूसरे समाज के लोगों को सहयोग कर सकेंगे। कार्यक्रम में

साइंस ओलंपियाड में भारत में प्रथम स्थान लाने वाली कक्षा छह की अविका को मोमेंटो देकर

सम्मानित किया गया। इसके अलावा अतिथियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संगठन की ओर से 21 हजार रुपये का चेक प्रदेश अध्यक्ष को दिया गया। मौके पर उपाध्यक्ष

सह संयोजक अरुण कुमार वर्मा, मोहन कुमार वर्मा, किरण वर्मा, शैलेंद्र कुमार, संरक्षक विश्वदेव सहाय, डॉ.संजय कुमार वर्मा, डॉ.अमित कुमार वर्मा, डॉ.सुनीता कुमारी, डॉ.सोनी कुमारी, डॉ.आलोक कुमार, शालिनी वर्मा सहित बड़ी संख्या में चित्रांश मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.