विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

25,300 रुपये प्रतिमाह वेतन हासिल करने का सुनहरा मौका, 17 को सीतामढ़ी आइटीआइ में कैंपस प्लेसमेंट 

By Amit Saurav Edited By: Ajit kumar
Published: Mon, 13 Apr 2026 06:46 PM (IST)

ITI Campus Placement Bihar: सीतामढ़ी के राजकीय आईटीआई में 17 अप्रैल को मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के गुजरात प्लांट के ...और पढ़ें

यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।

यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, सीतामढ़ी। Maruti Suzuki Job Opportunity: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) शांतिनगर में 17 अप्रैल को कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाएगा। इसमें Maruti Suzuki India Limited के गुजरात प्लांट के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

25,300 वेतन और 19,500 स्टाइपेंड

चयनित अभ्यर्थियों को 36 महीने के अनुबंध पर करीब 25,300 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। वहीं अप्रेंटिसशिप के दौरान 19,500 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा। कंपनी की ओर से भोजन, आवास और सुरक्षा से जुड़ी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

इन ट्रेड के अभ्यर्थी ले सकते हैं हिस्सा

इस प्लेसमेंट ड्राइव में मोटर मैकेनिक, डीजल मैकेनिक, फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, टर्नर, वायरमैन और पेंटर सहित विभिन्न ट्रेड के अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं।

योग्यता और आयु सीमा

अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं में 40 प्रतिशत और आईटीआई में 50 प्रतिशत अंक निर्धारित की गई है। साथ ही 18 से 26 वर्ष आयु सीमा तय की गई है और शारीरिक रूप से फिट होना जरूरी है।

लिखित परीक्षा और इंटरव्यू

प्लेसमेंट ड्राइव 17 अप्रैल को सुबह 9 बजे से आईटीआई परिसर, डुमरा में आयोजित होगी। इसमें अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा और साक्षात्कार से गुजरना होगा।

जरूरी दस्तावेज साथ लाएं

  • 10वीं और आईटीआई की मार्कशीट
  • आधार कार्ड की छायाप्रति
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • लाना अनिवार्य होगा।

यह कैंपस प्लेसमेंट युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर माना जा रहा है, जिससे तकनीकी शिक्षा प्राप्त अभ्यर्थियों को सीधे उद्योग से जुड़ने का मौका मिलेगा।