Move to Jagran APP

मोदी के नेतृत्व में विश्व में बज रहा भारत का डंका

भाजपा के प्रदेश महामंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 17 Jul 2018 01:39 AM (IST)Updated: Tue, 17 Jul 2018 01:39 AM (IST)
मोदी के नेतृत्व में विश्व में बज रहा भारत का डंका
मोदी के नेतृत्व में विश्व में बज रहा भारत का डंका

सीतामढ़ी। भाजपा के प्रदेश महामंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। दुनिया के ताकतवर राष्ट्र भी आज ¨हदुस्तान की अनदेखी करने का साहस नहीं कर सकते। भारत विश्व गुरु बनने की राह पर है। वे सोमवार को गोशाला चौक स्थित पार्टी जोन विवाह भवन के सभागार में आयोजित पार्टी के पदाधिकारी व मंडल अध्यक्षों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुबोध कुमार ¨सह ने की। प्रदेश महामंत्री ने कहा कि देश में समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों के उत्थान व कल्याण के लिए मोदी सरकार संकल्पित है। सरकार द्वारा इनके कल्याण के लिए दर्जनों योजनाएं चलाई जा रही हैं। इस कारण चार साल के अंदर पांच करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। पूर्व मंत्री सुनील कुमार ¨पटू ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में देश की ताकत में वृद्धि हुई है। प्रधानमंत्री देश के किसान, बेरोजगार, मजदूर, शोषित, वंचित व पिछड़ों के उत्थान के लिए हर पल सोचते और कार्य करते हैं। वहीं, वंशवादी, भ्रष्टाचारी पार्टी के नेता धृतराष्ट्र व गंधारी की तरह आंख बंद कर अपने-अपने वंश और परिवार के उत्थान के लिए सोचते और कार्य करते हैं। ये लोग अगले चुनाव में मोदी को अपदस्थ करने के लिए झूठ और भ्रम फैला कर दिन-रात जनता को गुमराह करने में लगे हैं। ऐसे में पार्टी के कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे सरकार की अच्छी नीतियों व जन कल्याणकारी कार्यक्रमों से जनता को अवगत कराएं। आईटी सेल संयोजक सुधांशु शेखर ने कहा कि कार्यकर्ताओं को मोदी एप से जुड़ कर केंद्र सरकार की योजनाओं से अवगत होना चाहिए। सभी बूथ अध्यक्ष व शक्ति केंद्र प्रभारियों को व्हाट्स एप व फेसबुक से जुड़ना आवश्यक है। जिलाध्यक्ष ¨सह ने कहा कि भाजपा सरकार की सोच में राष्ट्र व राज्य की आर्थिक व सामरिक शक्ति को बढ़ाना है। मौके पर लोकसभा प्रभारी अर्जुन ¨सह, पूर्व विधायक मोतीलाल प्रसाद, डॉ.मिथलेश प्रसाद, प्रो.उमेश झा, माधवेंद्र ¨सह, अरुण गोप, अजय ठाकुर, दिनकर पंडित, नंदकिशोर ¨सह, जितेंद्र नायक, रामायण कुमार, अर्पणा शर्मा, वृजनंदन प्रसाद, गौतम राम आजाद, चुनचुन ¨सह, रामसरोज ¨सह, विशाल आनंद, संजीव ¨सह, अशोक चौधरी, अर¨वद तिवारी, संजीव चौधरी, राम¨सहासन ¨सह, उमेश यादव व प्रमोद चौधरी सहित अन्य मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.