Move to Jagran APP

जनता दरबार में हुई जन समस्याओं पर सुनवाई

समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को आयोजित जनता दरबार में डीएम डॉ. रणजीत कुमार ¨सह ने लोगों की परेशानी सुनी।

By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Nov 2018 11:49 PM (IST)Updated: Fri, 16 Nov 2018 11:49 PM (IST)
जनता दरबार में हुई जन समस्याओं पर सुनवाई
जनता दरबार में हुई जन समस्याओं पर सुनवाई

सीतामढ़ी। समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को आयोजित जनता दरबार में डीएम डॉ. रणजीत कुमार ¨सह ने लोगों की परेशानी सुनी। साथ ही त्वरित निष्पादन किया। डीएम ने एक-एक कर लोगों की अर्जी पर सुनवाई की। जनता दरबार के दौरान भूमि विवाद, अतिक्रमण, पेंशन व जन वितरण प्रणाली से संबंधित शिकायतें अधिक रही। डीएम ने सैकड़ों आवेदन पर सुनवाई की। साथ ही अधिकारियों से मामलों का त्वरित निष्पादन का भी आदेश दिया। जनता दरबार में शहर कुष्ठ कॉलोनी (अपना कॉलोनी) के लोग बड़ी संख्या में अपनी शिकायत लेकर पहुंचे थे। इस दौरान डीएम ने उन्हें कैम्प लगा कर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। बतातें चले कि 14 नवंबर को कुष्ठ कालोनी पहुंचे डीएम ने लोगों की समस्याएं सुनी थी, वहीं कैम्प लगा कर समस्याओं के समाधान का आदेश दिया था। लेकिन बड़ी संख्या में शुक्रवार को कुष्ठ पीड़ित लोग जनता दरबार में पहुंच गए।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.