स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का सीतामढ़ी दौरा, जदयू कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार सीतामढ़ी पहुंचे, जहां स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने ...और पढ़ें

कार्यकर्ताओं ने निशांत कुमार का गर्मजोशी से स्वागत किया। फोटो- जागरण
जागरण संवाददाता, सीतामढ़ी। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार रविवार को सीतामढ़ी पहुंचे। स्थानीय परिसदन में स्थानीय सांसद देवेश चंद्र ठाकुर, रुन्नीसैदपुर के जदयू विधायक पंकज मिश्रा, सुरसंड के विधायक प्रो. नागेंद्र राउत और एमएलसी रेखा कुमारी के नेतृत्व में नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इससे पहले रुन्नीसैदपुर में भी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।
रुन्नीसैदपुर के कटरा मोड़ पर स्वास्थ्य मंत्री ने स्वतंत्रता सेनानी एवं बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री कृष्णा सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इसके बाद वे बाजपट्टी के मधुरापुर पहुंचेंगे। यहां अमर बलिदानी रामफल मंडल के बलिदान दिवस पर उनकी प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री परिहार प्रखंड जाएंगे। यहां नवीन राम जानकी डिग्री कॉलेज के संस्थापक एवं समाजवादी नेता डा. इंदल सिंह की प्रतिमा का भी अनावरण करेंगे। मंत्री के आगमन को लेकर जदयू कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया।
