Move to Jagran APP

शादी के दूसरे ही दिन विधवा हो गई दुल्हन, दूल्हे का शव देख रो पड़े लोग

सीतामढ़ी जिले के पथराही गांव में एक युवक की शादी के दूसरे ही दिन मौत हो गई, यह देखकर सभी लोग हैरान थे। दुल्हन की हालत देखकर सबकी आंखों में आंसू हो गए।

By Kajal KumariEdited By: Published: Thu, 08 Mar 2018 04:58 PM (IST)Updated: Fri, 09 Mar 2018 11:43 PM (IST)
शादी के दूसरे ही दिन विधवा हो गई दुल्हन, दूल्हे का शव देख रो पड़े लोग
शादी के दूसरे ही दिन विधवा हो गई दुल्हन, दूल्हे का शव देख रो पड़े लोग

पटना [जेएनएन]। धूमधाम से शादी हुई और दूल्हा दुल्हन को ले अपने घर पहुंचा जहां अभी वह सुहागरात भी नहीं मना पाया था, दुल्हन को ठीक से देख भी नहीं पाया था कि दूल्हे की मौत हो गई, इस खबर से कोहराम मच गया। दुल्हन की मांग का सिंदूर धो दिया गया और उसकी चूड़ियां तोड़ दी गईं, यह देखकर लोगों की आंखों में आंसू भर आए। 

loksabha election banner

घटना सीतामढ़ी जिले के थाना क्षेत्र के पथराही गांव की है जहां एक युवक की शादी के दूसरे दिन ही अचानक मौत हो गयी। घटना छह मार्च की है। घटना को सुनकर हर कोई हैरान है। किसी को एक पल विश्वास नहीं हो रहा है कि जिस दुल्हन के हाथों पर लगी मेहंदी का रंग भी अभी फीका नहीं हुआ था कि वह विधवा हो गयी।

अचानक हुई मौत से दूल्हे के घर में कोहराम मचा है तो वहीं दुल्हन को होश नहीं है। बताया जाता है कि पांच मार्च को नरेश मुखिया के पुत्र हरिश्चंद्र मुखिया की शादी मधुबनी जिले के शिवनगर गांव के मातवर मुखिया की पुत्री दिलतोरी कुमारी से उसकी शादी हुई।

शिवनगर में बरातियों के पहुंचते ही दुल्हन पक्ष के लोग दूल्हे को देखकर तरह-तरह की टिप्पणी करने लगे। उसके चाचा श्रवण मुखिया ने बताया कि जयमाला के मंच पर जाने के दौरान एक वृद्ध महिला दूल्हे से टकरा गयी थी।

उसके बाद ही दूल्हे की मानसिक स्थिति बिगड़ गयी।वह अलग तरह-तरह की हरकतें करने लगा। हरिश्चंद्र बरातियों व अन्य लोगों से उलझने लगा। चाचा श्रवण ने बताया कि वृद्ध महिला ने दूल्हे पर जादू-टोना कर दिया, इसके चलते उसकी मानसिक हालत खराब हो गयी थी। वह अनाप-शनाप बकने लगा था।

किसी तरह उसकी शादी करायी गयी। छह मार्च की सुबह हरिश्चंद्र दुल्हन को लेकर घर पहुंचा। उसी दिन शाम में करीब चार बजे दुल्हन अपने मायके चली गयी। करीब ढ़ाई घंटे के बाद ही दूल्हे की मौत हो गयी। वह अपने कमरे में बेड पर मृत पाया गया। मौत के कारणों की जानकारी नहीं मिल सकी है।

बाजपट्टी थानाध्यक्ष कंचन भास्कर ने बताया कि घटना की बाबत मृतक के परिजन से लिखित या मौखिक सूचना नहीं मिली है। ग्रामीणों से खबर मिलने के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो परिजन शव को दाह-संस्कार के लिए ले जा रहे थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.