विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punauradham Temple: तीन साल में तैयार हो जाएगा माता सीता का भव्य मंदिर, 156 फीट ऊंचा होगा मंदिर

Published: Thu, 07 Aug 2025 09:10 AM (IST)

सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में माता सीता के भव्य मंदिर का शिलान्यास 8 अगस्त को होगा जिसके लिए व्यापक तैयारियां ...और पढ़ें

156 फीट ऊंचा होगा माता सीता का मंदिर। (जागरण)
156 फीट ऊंचा होगा माता सीता का मंदिर। (जागरण)

HighLights

  1. पुनौरा धाम में सीता मंदिर का शिलान्यास |
  2. 156 फीट ऊंचा होगा जानकी मंदिर |
  3. अयोध्या की तर्ज पर मंदिर का निर्माण |

जागरण संवाददाता, सीतामढ़ी। पुनौरा धाम में आठ अगस्त को माता सीता के भव्य व दिव्य मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर लोगों में उत्साह चरम पर है।

इसको लेकर पुनौराधाम में व्यापक तैयारी की जा रही है। पुनौराधाम मंदिर परिसर एवं कार्यक्रम स्थल पर पंडाल, साधु-संतों के ठहरने को टेंट, विद्युत व्यवस्था, पार्किंग, साज-सज्जा आदि की जा रही है।

बताया गया है कि 882.87 करोड़ की लागत से बनने वाले जानकी मंदिर की ऊंचाई 156 फीट होगी, जो अयोध्या में निर्मित भगवान श्री राम के मंदिर से पांच फीट छोटी होगी। इसके निर्माण में 36 माह लगेंगे। इस मंदिर को भी अयोध्या की तर्ज पर बनाया जाएगा।

मंदिर परिसर में मिलेंगी कई सुविधाएं

इसमें दिव्य मंदिर के अलावा मंदिर परकोटा का निर्माण, माता जानकी कुंड घाट, यज्ञ मंडप एवं अनुष्ठान मंडप, प्रसाद भोग एवं रसोई घर, वेद पाठशाला एवं पुस्तकालय, तीर्थ यात्री सुविधा केंद्र, भंडारा स्थल, पर्यटक सुविधा केंद्र, म्यूजियम, कैफेटेरिया एवं फूड कोर्ट, ऑडिटेरियम, मंदिर प्रवेश द्वार, टेंसाइल छतरी का निर्माण, भजन संध्या स्थल, यात्री डारमेट्री भवन, यात्री अतिथि गृह, जन सुविधाएं, ई-कार्ट स्टेशन, मिथिला हाट तथा मंदिर रोड पाथवे एवं पार्किंग निर्माण कराया जाएगा।

बिहार सरकार की योजना है कि इसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाए।

बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद के अध्यक्ष प्रो. रणवीर नंदन ने कहा कि आठ अगस्त केवल एक तिथि नहीं, बल्कि पूरे भारत के लिए गौरव, संस्कृति और नारी शक्ति की प्रतिष्ठा का महापर्व साबित होगा।