नहीं रहे पूर्व विधायक पीएम अंसारी, शोक संदेश का तांता
सीतामढ़ी के कांग्रेस के पूर्व विधायक पीर महमद अंसारी(
सीतामढ़ी। सीतामढ़ी के कांग्रेस के पूर्व विधायक पीर महमद अंसारी(83) का निधन उर्दू मोहल्ल राजोपट्टी स्थित आवास पर मंगलवार को हो गया। वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। वर्ष-1980 से 85 तक कांग्रेस के विधायक के रूप में सीतामढ़ी का प्रतिनिधित्व करने के साथ ही बिहार प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक सेल के अध्यक्ष, मोमिन कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष, बिहार हैंडलूम एंड हैंडी क्रॉप्ट कारपोरेशन के अध्यक्ष होने के नाते उन्हें राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त था। उनके जनाजे की नमाज बुधवार को अपराह्न एक बजे के बाद जोहर के बाद राजोपट्टी ईदगाह में अदा की जाएगी और मेहसौल कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा। वे अपने पीछे तीन पुत्र व पांच पुत्री समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके बड़े पुत्र बशीर अंसारी जिला जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष हैं। नगर पंचायत बैरगनिया के पूर्व अध्यक्ष भी रहे हैं। दूसरे पुत्र अजीम अंसारी युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केंद्र के डिप्टी डाइरेक्टर तथा छोटे पुत्र सलीम अंसारी राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता हैं। उनके निधन से जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन पर स्थानीय विधायक सुनील कुमार कुशवाहा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष विमल शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष परवेज आलम अंसारी, सीताराम झा, डॉ.भुवनेश्वरी मिश्र, शिवहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष असद, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शम्स शाहनवाज, पूर्व उपाध्यक्ष विरेंद्र कुशवाहा, अंजारूल हक तौहीद, अरशद अंसारी, नसीर अंसारी, शिवशंकर शर्मा, संजय कुमार, आदित्य मिश्रा आदि कांग्रेस नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष शुक्ला ने कहा कि पूर्व विधायक अंसारी कांग्रेस के प्रति समर्पित रहे हैं। उनका निधन पार्टी व जिले के लिए अपूरणीय क्षति है। युवा जिलाध्यक्ष शाहनवाज ने कहा कि पीएम अंसारी कांग्रेस के विधायक हीं नहीं एक सच्चे समाजसेवी थे। जीवनपर्यंत जात के लिए नहीं जमात के दुख-दर्द को बांटते रहे थे।
बैरगनिया : पूर्व विधायक पीर मोहम्मद अंसारी के निधन पर विधायक अमित कुमार टुन्ना, पूर्व विधायक मोतीलाल प्रसाद,समाजवादी नेता भाई ओमप्रकाश, जदयू नेता प्रो. राजकुमार ¨सह, सांसद प्रतिनिधि संजय प्रसाद, नपं अध्यक्ष नीलम चौधरी, प्रतिनिधि बमशंकर चौधरी, पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष रामाशीष राय, नपं उपाध्यक्ष उर्मिला देवी, नपं के पूर्व अध्यक्ष जमीरीलाल साह, राजद अध्यक्ष रमाकांत राय, कम्युनिस्ट नेता महामाया प्रसाद तथा गोपाल राय आदि ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।