फूलों से सजेगा मां का दरबार
जिला मुख्यालय डुमरा के विश्वनाथपुर चौक के निकट नेहाल चैती दुर्गापूजा समिति द्वारा कलश स्थापन के साथ मां भगवती की पूजा शुरू है।
सीतामढ़ी। जिला मुख्यालय डुमरा के विश्वनाथपुर चौक के निकट नेहाल चैती दुर्गापूजा समिति द्वारा कलश स्थापन के साथ मां भगवती की पूजा शुरू है। बनारस से आए पंडित मुकेश आचार्य के नेतृत्व में तीन पंडितों द्वारा माता की पूजा अर्चना एवं दुर्गा सप्तशती का पाठ का किया जा रहा है। पूजा समिति के अध्यक्ष मनोज झा, सचिव राजेश कुमार एवं कोषाध्यक्ष अमरजीत कुमार हैं। इसके अलावा समिति के उपाध्यक्ष मंजय कुमार, जयप्रकाश, मुकेश कुमार एवं विक्की चौधरी है।
70 फीट उंचा बनाया जा रहा पंडाल
पूजा स्थल पर 70 फीट उंचा आकर्षक पंडाल बनाया जा रहा है। फूलों एवं थर्मोकोल से मां का दरबार सजाया जाएगा। इसका निर्माण नवीन टेंट हाउस, कैलाशपुरी द्वारा कराया जा रहा है। लाइ¨टग एवं रंगीन बल्वों से सजावट का काम सोनू लाइट एंड साउंड द्वारा किया जा रहा है। मां दुर्गा की प्रतिमा का निर्माण मूर्तिकार परमेश्वर पंडित द्वारा किया गया है।
चार लाख का है बजट
नेहाल चैती दुर्गापूजा समिति द्वारा इस बार चार लाख का बजट बनाया गया है। जबकि पिछली बार साढ़े तीन लाख का बजट था।