व्यापार मंडल चुनाव को ले विभिन्न विभिन्न पदों के लिए पर्चा दाखिल
जिले के चार प्रखंडों में व्यापार मंडल के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया गया।
सीतामढ़ी। जिले के चार प्रखंडों में व्यापार मंडल के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया गया। इसके तहत अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी के सदस्यों के पद के लिए नामांकन दाखिल किया गया। इसके तहत बेलसंड, सोनबरसा, बैरगनिया एवं बाजपट्टी में व्यापार मंडल के चुनाव के लिए अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया। बाजपट्टी में व्यापार मंडल के अलावा मत्स्यजीवी सहयोग समिति के चुनाव के लिए भी नामांकन दाखिल किया गया।
बेलसंड, व्यापार मंडल के चुनाव के नामांकन के दिन अध्यक्ष एवं कार्यकारणी के सदस्यों के विरुद्ध कुल 9 नामांकन पत्र दाखिल किया गया। बी डी ओ सह प्रखण्ड निर्वाची पदाधिकारी अरुण कुमार ¨सह ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिये मनीष कुमार द्वारा केवल एक पर्चा दाखिल किया गया वही कार्यकरणी के दस सदस्यो हेतु कुल 8 नामांकन दाखिल किये गए , जिनमे पैकशो की ओर से रामसँकर राय, रुखसाना आवेदन व राज किशोर मिश्र समेत कुल चार व किसान की ओर से चित्रेश कुमार तिवारी, जगन राम,शिवजी सहनी व प्रियंका कुमारी ने पर्चा दाखिल किया।
भुतही : आगामी 13 नवम्बर को सोनबरसा व्यापार मंडल सहयोग समिति के तहत होने वाले विभिन्न पदों के चुनाव को लेकर बुधवार को निर्वाचन कार्यालय में कुल 14 अभ्यर्थियो ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। जिसमे अध्यक्ष पद के निवर्तमान अध्यक्ष आलोक कुमार, दिलीप कुमार, अजय पूर्वे एवं इसी पद के लिए विरेन्द्र पंजियार दो अलग अलग नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं कार्यकरणी सदस्य के लिए हीरा ¨सह, सुरेंद्र महतो, राम गंगा शरण साह, राम सिकिल प्रसाद, महेंद्र महतो, विनोद कुमार, संजीत महतो, विरंजन महतो तथा युगल किशोर पंडित ने उप निर्वाचन पदाधिकारी सब्बीर अहसन करीमी एवं प्रंखड़ सहकारिता पदाधिकारी शम्स परवेज के मौजूदगी में नामांकन पर्चा दाखिल किया। उप निवार्चन पदाधिकारी ने बताया कि 2 नवम्बर को सभी नामांकन पत्र की जांच एवं छंटनी जबकि 3 नवम्बर को नाम वापसी की तिथि निर्धारित की गई है ।
बैरगनिया: बैरगनिया व्यापार मंडल चुनाव को लेकर बुधवार को अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवारों ने अपने नामजदगी के पर्चे दाखिल किए। सहायक निर्वाची पदाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि अध्यक्ष पद पर निवर्तमान अध्यक्ष ईश्वरचन्द्र दीन व चंद्रिका ¨सह ने नामांकन के पर्चे दाखिल किया। वही नौ कार्यकारिणी सदस्यों के लिये नौ प्रत्याशियों ने ही पर्चे दाखिल किया। जिसके चलते सभी नौ सदस्यो को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। निर्विरोध निर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों में राजेश कुमार,अमर नाथ जायसवाल, करुणाकर चौधरी,किशोरी महतो, अरुण कुमार ¨सह, हर्ष बल महतो, सुरेश कुमार पांडे तथा बिमला देवी का नाम शामिल है। हांलाकि कार्यालय से एनआर गायब किये जाने का आरोप लगाते हुए अध्यक्ष पद के उम्मीदवार चंद्रिका ¨सह एवं उनके समर्थकों ने प्रखंड कार्यालय परिसर में हंगामा किया। जिसे प्रखंड कर्मियों ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया। वही चंद्रिका ¨सह ने दुबारा एनआर लेकर नामांकन भरा।
बाजपट्टी:प्रखंड कार्यालय में बुधवार को व्यपार मंडल तथा मत्स्यजीवी समिति के चुनाव को लेकर विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों ने नामंकन दाखिल किया। जिसमें व्यपार मंडल के अध्यक्ष पद के लिए मधु प्रिया, सुधीर कुंवर तथा मनीष कुंवर, प्रबंधकारी सदस्य पद के लिए राकेश दास, असीरुद्दीन अंसारी, नवलकिशोर राय, मधुप्रिया,मनोज कुमार, रणवीर कुमार, मनोरमा देवी, राजेश कुमार,भुला मांझी ने नामांकन दाखिल किया। दूसरी ओर, मत्स्यजीवी समिति के विभिन्न पदों के चुनाव को लेकर 33 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया। जिसमें मत्स्यजीवी अध्यक्ष पद के लिए सीताराम मुखिया, युगलकिशोर मुखिया तथा रामाशीष साहनी मंत्री पद के लिए भरत मुखिया, शंभू सहनी, मनीषा देवी, संजय मुखिया, राम दयाल मुखिया, सुखदेव मुखिया तथा प्रबंधकारिणी सदस्य पद के लिए मीना देवी, कुलसी देवी, ¨पकी देवी, राधा देवी, आशा देवी, गीता देवी, यशोदा देवी, जुमारतिया देवी, सीता देवी,गीता देवी, कलावती देवी, पसपति देवी, शीला देवी, रामनाथ मुखिया, शिवशंकर मुखिया, रामदेव सहनी, कपल मुखिया, इंद्रजीत सहनी, अर्जुन मुखिया, विनोद मुखिया, रामाशीष मुखिया ने अपना नामांकन किया है।