Move to Jagran APP

जननायक के बताए रास्ते पर चलकर होगा बिहार का विकास

सीतामढ़ी। जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर चोरौत के नीमबारी बाजार स्थित कर्पूरी सभागार म

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Jan 2021 11:49 PM (IST)Updated: Sun, 24 Jan 2021 11:49 PM (IST)
जननायक के बताए रास्ते पर चलकर होगा बिहार का विकास
जननायक के बताए रास्ते पर चलकर होगा बिहार का विकास

सीतामढ़ी। जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर चोरौत के नीमबारी बाजार स्थित कर्पूरी सभागार में जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष ओम प्रकाश राय ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ जननायक कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। जदयू कार्यकर्ता नरेश मंडल ने उपस्थित लोगों को जननायक बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। उनके बताए रास्ते पर चलने से ही गरीबों व बिहार का विकास होगा। मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष ओमप्रकाश राय, नरेश मंडल, चन्द्र शेखर पाठक, मुखिया रामप्रवेश चौधरी, मो0 अंसारूल, सरपंच विनोद महतो, रामाश्रय दास, रामविनोद ठाकुर सहित अन्य लोग उपस्थित थे । जननायक कर्पूरी ठाकुर कर्मभूमि रही थी सोनबरसा सोनबरसा, संस प्रखंड मुख्यालय स्थित कर्पूरी स्मारक भवन पर भाजपा कार्यकताओं द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर की 97 वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राम प्रवेश सिंह ने की। मौके पर विधायक गायत्री देवी , पूर्व विधायक राम नरेश यादव एवं कार्यकर्ताओं ने उनके तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनको भावभीनी श्रद्धांजलि दिया। वक्ताओं ने कहा कि गरीब, पिछड़ा एवं वंचित वर्ग के लिए कर्पूरी ठाकुर मसीहा थे। उन्होंने अपनी पूरी जिदगी में गरीबों के विकास एवं उत्थान में गुजार दी। हम सभी शौभाग्यशाली है कि सोनबरसा उनकी कर्मभूमि रही है। उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम उनके पदचिन्ह पर चलें। उनके विचारधारा और मार्गदशन को जीवन में अपनाएं। आज वर्तमान परिवेश मे उनकी विचारधारा को अपनाना निहायत जरूरी है। मौके पर पूर्व मुखिया कमलदेव महतो, विनोद यादव, प्रो. सीताराम साह, प्रो अशोक कुमार, सूरज ठाकुर, राम बाबू राय, राम पुकार महतो, राम कैलाश राय, सुरेश पटेल, उषा कुमारी आदि मौजूद थे। जयंती पर याद किए गए जननायक

loksabha election banner

रीगा, संस: रेवासी गांव में जननायक कर्पूरी ठाकुर की 96 वीं जयंती धूमधाम से रविवार को मनाई गई समारोह का शुभारंभ पूर्व मुखिया ललिता देवी मंडल दीप नारायण ठाकुर ने माल्यार्पण कर किया। पूर्व मुखिया रामजी मंडल ने बताया कि कर्पूरी ठाकुर जीवन पर्यंत गरीबों के लिए काम करते रहे उनके मुख्यमंत्री काल में स्कूली बच्चों को निशुल्क पढ़ाई आम लोगों को सस्ते दर पर चीनी अनाज एवं किरासन तेल की व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक निराला ने तथा मंच संचालन अजय मंडल ने किया। मौके पर पैक्स अध्यक्ष सनोज कुमार, उपेंद्र मंडल, विनय कुमार, सुरेश मंडल, राजकुमार पंडित, संजीत साह, जयराम, रमेश मंडल, विश्राम आदि उपस्थित थे।

कर्पूरी जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन परिहार, संस: कर्पूरी जयंती के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जननायक कर्पूरी विचार केंद्र के प्रखंड अध्यक्ष तेज नारायण यादव ने की। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कर्पूरी स्मारक पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण किया। बंशलाल प्रसाद, पीतांबर सिंह, राकेश कुमार सिंह, असरार, रामछबीला मंडल, राकेश कुमार, शत्रुघ्न राय, उमेश्वर प्रसाद सिंह, राजन द्विवेदी, नागेंद्र प्रसाद यादव, अशोक ठाकुर, श्याम बाबू राय एवं सुरेंद्र सिंह समेत कई लोग मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.