Move to Jagran APP

कांग्रेस को सशक्त बनाने में सोनिया गांधी का अहम योगदान : शुक्ला

सीतामढ़ी। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिवस कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 11 Dec 2019 01:38 AM (IST)Updated: Wed, 11 Dec 2019 06:10 AM (IST)
कांग्रेस को सशक्त बनाने में सोनिया गांधी का अहम योगदान : शुक्ला

सीतामढ़ी। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिवस कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। उन्हें जन्मदिवस की बधाई दी और लंबी उम्र की दुआ मांगी। पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों की ओर से ये कार्यक्रम आयोजित हुए। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विमल शुक्ला ने सोनिया गांधी को उनके मोबाइल पर जन्मदिन की बधाई का संदेश भेजा। उनके दीर्घायु होने की कामना की। शुक्ला ने कहा कि सोनिया गांधी का देश में कांग्रेस संगठन को सशक्त बनाने व एकजुटता कायम करने में अहम योगदान है। वे भारत की ऐसी नेता हैं, जिन्हें पद का कोई लोभ नहीं रहा। देश व पार्टी हित में उन्होंने प्रधानमंत्री के पद तक को ठुकरा दिया। राष्ट्रपति के पद पर प्रतिभा पाटिल को बिठाया। आज विपक्ष के लिए सत्ता का सुख ही सर्वोपरि है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार तिवारी, परवेज आलम, जिला प्रवक्ता शिवशंकर शर्मा, डॉ.भुवनेश्वरी मिश्र, सीताराम झा, पंचायती राज जिलाध्यक्ष संजय कुमार, आईटी अध्यक्ष नीतेश मिश्रा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अंजारूल हक तौहीद, नन्हें अंसारी, महेंद्र पासवान, मनीष शुक्ला, विरेंद्र राम, महेश मांझी, उषा शर्मा, मणिभूषण कुमार व अधिवक्ता मनीष तिवारी भी मौजूद थे। सबने सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई दी। रून्नीसैदपुर में बंटी मिठाइयां

loksabha election banner

रुन्नीसैदपुर : कांग्रेस आश्रम परिसर में सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोनिया गांधी को उनके 74 वें जन्मदिन की शुभकामनाएं व मुबारकवाद दी। उनके बेहतर स्वास्थ्य व दीर्घायु होने की कामना की। प्रखंड अध्यक्ष मणिभूषण कुमार की अध्यक्षता में जन्मदिन मना। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। 14 दिसंबर को प्रस्तावित भारत बचाओ रैली में भागीदारी की अपील की गई। मौके पर डॉ.अब्दुल मतीन, अरुण कुमार सिंह, हिफजु्र रहमान, रंजीत साह, सुनील पासवान, लालबाबू सिंह व लक्ष्मण पासवान आदि मौजूद थे।

जन्मदिन पर हस्ताक्षर अभियान, मरीजों में फल वितरण

सीतामढ़ी, संस : जिला युवा कांग्रेस ने जन्मदिवस को महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा और सम्मान को सर्मिपत कर मनाया। जिलाध्यक्ष शम्स शाहनवाज के नेतृत्व में युवा कांग्रेस ने स्थानीय श्रीराधे कृष्ण गोयनका कॉलेज के मुख्य द्वार पर नारी की सुरक्षा और सम्मान के अधिकार के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाया। इससे पूर्व युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने सदर अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरित किए। जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष शम्स शाहनवाज ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी महिला सशक्तिकरण एवं उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करती हैं। यही वजह है कि उनके जन्मदिन के अवसर पर युवा कांग्रेस ने महिलाओं के मान-सम्मान और सुरक्षा के लिए सुरक्षा संकल्प सह हस्ताक्षर अभियान चलाया गया है। हस्ताक्षरित पत्र राष्ट्रपति रामनाथ कोविद को सौंपा जाएगा। मौके पर जिला कांग्रेस कमिटी के पूर्व उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुशवाहा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद नील, जिला युवा कांग्रेस सचिव संजीव यादव, सोशल मीडिया के जिला संयोजक अ़फरो•ा आलम, प्रोजेक्ट शक्ति के संयोजक मो.अब्दुल्लाह, रंजीत कुमार, नीतीश कुमार, संजय सिंह, राजीव कुमार, पप्पू कुमार, .नकीब आ•ाम, हरिओम यादव, राजू सिंह, शुभम कुमार, जावेद राइन, राधा कुमारी, प्रियंका सिंह, गौतम अमित यादव, पायल कुमारी, सौरभ श्रीवास्तव, सोहन कुमार, राजू रमन सिंह, आदित्य गुप्ता, सुधीर कुमार मौजूद थे। सेवा भाव से राजनीति में सक्रिय हैं सोनिया गांधी

सीतामढ़ी: जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के तत्वावधान में स्थानीय ललित आश्रम में जन्मदिवस मना। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष अंजारुल हक़ तौहीद ने की। केक काटकर उनके दीर्घायु होने की कामना करते हुए बधाई दी गई। मौके पर जिला युवा कांग्रेस के महासचिव तरन्नुम खातून, जिला कांग्रेस के सचिव तौसीफ रेजा जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के महासचिव गुड्डू वसीम अहमद, साकी ओसलैन खान, वाजीद खान, विरेन्द्र साह, सतीश कुमार, पासवान, जहांगीर, खुर्शीद एवं बसंत कुमार सिंह मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.