शिक्षा इंसान की सबसे बड़ी पूंजी :शताब्दी समारोह
परिहार प्रखंड के कन्हमां गांव स्थित मदरसा अल जमीयतुल अरबिया अशरफुल उलूम के तीन दिवसीय शताब्दी समारोह की शुरुआत कुरान पाक की आयतों से हुई।
सीतामढ़ी। परिहार प्रखंड के कन्हमां गांव स्थित मदरसा अल जमीयतुल अरबिया अशरफुल उलूम के तीन दिवसीय शताब्दी समारोह की शुरुआत कुरान पाक की आयतों से हुई। मदरसा के नाजिम मौलाना जुबेर अहमद कासमी ने कुरान पाक पढ़ कर विधिवत समारोह की शुरुआत की। कासमी ने अपने संबोधन में मदरसा की उपलब्धियों की चर्चा करते कहा कि यह संस्थान आज किसी परिचय का मोहताज नहीं है। इसकी चर्चा देश से लेकर विदेशों में भी है। यूपी के देवबंद से आए मौलाना आजमी ने कहा कि शिक्षा इंसान की सबसे बड़ी पूंजी है। जीने की सही मायने में राह शिक्षा ही दिखाता है। कहा कि कन्हमां का यह मदरसा ¨हदुस्तान के चु¨नदा शिक्षण संस्थान में शुमार हो चुका है। यहां पहुंचे पूर्व सांसद अर्जुन राय ने कहा कि मानवीय विकास के लिए कुरान आवश्यक है। केवल मुसलमानों को ही नहीं यह पाक किताब हर किसी को पढ़ने की आवश्यकता है। कार्यक्रम को पूर्व सांसद सीताराम यादव, सीतामढ़ी विधायक सुनील कुशवाहा, पूर्व विधान पार्षद असलम आजाद के अलावा मुफ्ती इम्तियाज, मौलाना तारिक हुसैन, मौलाना खालिद सैफुल्लाह, मौलाना ताहिर गया आदि ने भी संबोधित किया। इस ऐतिहासिक समारोह में शनिवार को जुनेद आलम, अफरोज आलम, अकबर अली, मकसूद अंसारी, मुन्ने बिहारी, कामरान आरिफ, गुलाब सिद्दीकी, अनवारुल रिजवी समेत हजारों लोग शामिल हुए।