उप प्रमुख आफताब आलम की कुर्सी बची
बोखड़ा में उप प्रमुख आफताब आलम ¨मटू पर लगे अविश्वास प्रस्ताव पर मंगलवार को आयोजित विशेष बैठक हुई।
सीतामढ़ी। बोखड़ा में उप प्रमुख आफताब आलम ¨मटू पर लगे अविश्वास प्रस्ताव पर मंगलवार को आयोजित विशेष बैठक हुई। इसमें चर्चा के बाद कोरम के अभाव में अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया। इस प्रकार उप प्रमुख अपने पद पर बरकरार रहे। बताते चलें कि प्रखंड के कुल सोलह में से छह पंचायत समिति सदस्यों ने उप प्रमुख के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया था। इससे संबंधित आवेदन प्रमुख रानी देवी को दिया गया था। इसके तहत अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए मंगलवार को प्रमुख रानी देवी की अध्यक्षता में पंचायत समिति सदस्यों की बिशेष बैठक हुई। लेकिन कोरम के अभाव में उप प्रमुख पर लाए गए अविश्वास प्रस्ताव खारिज करना पड़ा। बैठक में प्रमुख रानी देवी एवं उप प्रमुख के अलावा एक समिति सदस्य हीं उपस्थित थे। समिति सदस्यों के अनुपस्थित रहने के कारण उप प्रमुख पर अविश्वास प्रस्ताव कोरम के अभाव में खारिज कर दिया गया। पिछले दिनों प्रखंड उप प्रमुख पर अविश्वास लगाने वाले समिति सदस्यों ने भी अपनी अनुपस्थित दिखा कर अप्रत्यक्ष रूप से प्रखंड उप प्रमुख आफताब आलम का समर्थन कर दिया। बीडीओ अमरेंद्र पंडित ने बताया कि निर्धारित समय तक पर्याप्त संख्या में पंचायत समिति सदस्यों के नहीं पहुंचने के कारण उपप्रमुख पर अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया है। अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने पर उप प्रमुख के समर्थकों ने प्रसन्नता जाहिर की। मौके पर सीओ अवधेश कुमार श्रीवास्तव, पुअनि विजय कुमार ¨सह के साथ पुलिस बल मौजूद थे।