Move to Jagran APP

बाजपट्टी में महिला की हत्या कर तालाब में फेंका शव

बाजपट्टी थाना क्षेत्र के मधुबन बसहा पश्चिमी गांव में एक 40 वर्षीया महिला की हत्या कर दी गई।

By JagranEdited By: Published: Thu, 06 Sep 2018 11:47 PM (IST)Updated: Thu, 06 Sep 2018 11:47 PM (IST)
बाजपट्टी में महिला की हत्या कर तालाब में फेंका शव

सीतामढ़ी। बाजपट्टी थाना क्षेत्र के मधुबन बसहा पश्चिमी गांव में एक 40 वर्षीया महिला की हत्या कर दी गई। साक्ष्य छिपाने के लिए हत्यारों ने शव को बंगरहा बांध के पास स्थित तालाब में फेंक दिया। गुरुवार की सुबह तालाब में उफनाते महिला के शव को देख कर सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में लोग घटना स्थल पर पहुंच गए। सूचना के बाद बाजपट्टी थाने के अवर निरीक्षक रघुनंदन राम व सहायक अवर निरीक्षक राजनाथ राय सशस्त्र बल के साथ घटनास्थल पहुंच कर शव को पानी से निकाल लोगों से पहचान कराने की कोशिश की। लेकिन, पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को अज्ञात मानते हुए सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल शव को पहचान के लिए सदर अस्पताल में रखा गया है। घटना की बाबत बाजपट्टी थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसआइ राम ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है, शीघ्र आरोपी पुलिस के गिरफ्त में होगा। महिला पीले रंग की साड़ी पहनी हुई थी। उनके हाथ में लहठी व कंगन था। उसके सिर पर चोट के निशान थे। इससे प्रतीत होता है कि किसी ने उसकी हत्या कर साक्ष्य छिपाने के लिए शव को तालाब में फेंक दिया। इधर, घटना के बाद चर्चाओं का बाजार गरम है। कुछ लोगों के अनुसार उक्त महिला बसहा गांव की रहने वाली थी। जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह घास काटने के लिए निकले लोगों की नजर पानी में तैर रहे शव पर पड़ी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.