प्रेमिका ने धोखा दिया तो बन गया हैवान, चाकूओं से गोद ले ली जान, फिर क्या हुआ, जानिए...
प्रेमिका की शादी किसी और से हो, यह उसे स्वीकार नहीं था। इसकी जानकारी मिलने पर वह पागल हो गया। उसने प्रेमिका को चाकूओं से गेाद-गोदकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात से लोगों ने उसे पकड़कर जमकर पीटा। इससे उसकी भी मौत हो गई।
सीतामढ़ी। प्रेमिका की शादी किसी और से हो, यह उसे स्वीकार नहीं था। इसकी जानकारी मिलने पर वह पागल हो गया। उसने प्रेमिका को चाकूओं से गेाद-गोदकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात से लोगों ने उसे पकड़कर जमकर पीटा। इससे उसकी भी मौत हो गई।
घटना सीतामढी जिले के कन्हौली थाना क्षेत्र के बगहा गांव की है। सोमवार को गांव के ही एक युवक दिनेश राम ने कोचिंग में पढ़ने जा रही खुशबू कुमारी को पकड़कर चाकूओं से गोद डाला।
दिनेश व खुशबू आपस में प्रेम करते थे, लेकिन परिजनों को यह संबंध पसंद नहीं आया। खुशबू के परिवार वालों ने लड़की की शादी कहीं और तय कर दी। इसे खुशबू ने भी सहमति दी।
लेकिन, प्यार में यह धोखा दिनेश को यह बर्दाश्त नहीं हुआ। खुशबू किसी और की हो जाए, यह बात वह सोच भी नहीं सकता था। इसके बाद उसने प्रेमिका की हत्या का खौफनाक फैसला कर लिया।
आज दिन में वह प्रेमिका के कोचिंग जाने के रास्ते में घात लगाकर बैठ गया। जैसे ही वह दिखी, उसे पकड़कर पेट में चाकू घोंप दिया। खुशबू तड़पकर गिर पड़ी तो दिनेश ने उसे 20-25 बार और चाकू मारा। खुशबू की घटना-स्थल पर ही तड़प-तड़पकर मौत हो गई।
घटना के दौरान खुशबू के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुन गांववाले पहुंच गए। उन्होंने दिनेश को पकड़कर बेरहमी से पीटा। बाद में पुलिस ने उसे भीड़ के चंगुल से छुडा़कर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।