Move to Jagran APP

कांग्रेस ने फूंका केंद्रीय वित्त मंत्री जेटली का पुतला

भारतीय बैंकों के 9 हजार करोड़ रुपये लेकर देश से फरार उद्योगपति विजय माल्या के केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के साथ साठगांठ सामने आने के बाद देशभर में कांग्रेस पार्टी उग्र तेवर दिखा रही है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Sep 2018 11:45 PM (IST)Updated: Fri, 14 Sep 2018 11:45 PM (IST)
कांग्रेस ने फूंका केंद्रीय वित्त मंत्री जेटली का पुतला
कांग्रेस ने फूंका केंद्रीय वित्त मंत्री जेटली का पुतला

सीतामढ़ी। भारतीय बैंकों के 9 हजार करोड़ रुपये लेकर देश से फरार उद्योगपति विजय माल्या के केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के साथ साठगांठ सामने आने के बाद देशभर में कांग्रेस पार्टी उग्र तेवर दिखा रही है। जेटली से इस्तीफे की मांग कर रही है। इसके तहत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कौकब कादरी के निर्देश पर शुक्रवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष विमल शुक्ला के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय डुमरा स्थित आंबेडकर स्थल पर भाजपा नेता सह केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली का पुतला फूंक आक्रोश जताया। इस अवसर पर पार्टी नेताओं ने जेटली मुर्दाबाद, मोदी मूर्दाबाद और राहुल गांधी ¨जदाबाद तथा कांग्रेस लाओ देश बचाओ आदि नारे लगाते हुए जहां जेटली से इस्तीफा मांगा, वहीं पीएम मोदी को निशाने पर लिया। जिलाध्यक्ष शुक्ला ने कहा कि भाजपा के चार साल के कार्यकाल में देश में लगातार घोटाले

loksabha election banner

हो रहे हैं। राफेल घोटाले के बाद अब भगोड़े विजय माल्या के साथ जेटली के संबंधों ने जाहिर कर दिया है कि इस सरकार का घोटालेबाजों को समर्थन है। कहा कि देश का गरीब भूखा है। पीएम मोदी केवल झूठे आश्वासन दे रहे हैं। जुमलेबाजी से सरकार नहीं चलती है। मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यक्रम पदाधिकारी सत्येंद्र कुमार तिवारी, आइटी सेल अध्यक्ष नितेश मिश्रा, सीताराम झा, परवेज आलम अंसारी, उपेंद्र यादव, ऐश्वर्या राय, मो. सऊद आलम, शिव शंकर शर्मा, ताराकांत झा, अमरेश कुमार ¨सह, क्रीड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रणधीर चौधरी, राजीव गांधी पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संजय कुमार, ¨चटू यादव, परसौनी प्रखंड अध्यक्ष अरशद रजा, अशेश्वर राय, अमरेश ¨सह, वीरेंद्र कुशवाहा, पवन कुमार, रणधीर चौधरी, उपेंद्र ¨सह यादव, नसीर अंसारी, राघवेंद्र ¨सह, अरशद खां, राजू कुमार, मन्नान खां, रामा शंकर प्रसाद, आदित्य मिश्रा व मुख्य प्रवक्ता शिव शंकर शर्मा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.