कांग्रेस वंशवाद, भाजपा विकासवाद की पक्षधर
सीतामढ़ी। रीगा में भारतीय जनता युवा मोर्चा के दक्षिणी मंडल अध्यक्ष शिवचंद्र साह की अध्यक्षता में प्र
सीतामढ़ी। रीगा में भारतीय जनता युवा मोर्चा के दक्षिणी मंडल अध्यक्ष शिवचंद्र साह की अध्यक्षता में प्रखंड क्षेत्र के कुसमारी गांव में सोमवार को कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष चुनचुन ¨सह ने भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल की उपलब्धि को गिनाते हुए कहा कि कांग्रेस वंशवाद की पार्टी है, जबकि भाजपा विकासवाद पर चलती है। मोदी के चार वर्षों के शासनकाल में देश सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ा है। 2019 में हर हाल में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। महामंत्री ¨प्रस तिवारी ने संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने पर बल दिया। जिला मीडिया प्रभारी आग्नेय कुमार ने प्रधानमंत्री मोदी के शासन व्यवस्था की उपलब्धियों को बताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत का सम्मान विश्व स्तर पर बढ़ाया है। आतंकवाद, भ्रष्टाचार व कदाचार का अंत भाजपा ने किया है। नवनियुक्त रीगा दक्षिणी मंडल अध्यक्ष ने अतिथियों का स्वागत करते हुए भाजपा को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। मौके पर कमल क्लब संयोजक बसंत कुमार ¨सह, सोशल मीडिया प्रभारी उमेश गिरी, जिला कार्य समिति सदस्य सह मुखिया प्रेमचंद कुमार, चंदन कुमार, सत्यम ¨सह, नवीन कुमार, मोहन ¨सह, हेमंत कुमार ¨सह, सुशील कुमार व चंद्रमोहन ¨सह आदि उपस्थित थे।