रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया हुनर
डुमरा स्थित फर्स्ट स्टेप इंग्लिश स्कूल में सोमवार को रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न वर्ग के बच्चों ने उत्सापूर्वक भाग लिया।
सीतामढ़ी। डुमरा स्थित फर्स्ट स्टेप इंग्लिश स्कूल में सोमवार को रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न वर्ग के बच्चों ने उत्सापूर्वक भाग लिया। इस मौके पर विद्यालय संचालक सरोज कुमार ने रंगोली प्रतियोगिता के महत्व से बच्चों को अवगत कराते हुए कहा कि रंगोली प्रतियोगिता जहां एक ओर कला के प्रदर्शन का माध्यम है। वहीं, दूसरी ओर दीपावली जैसे पर्व को सादगी से मनाने का संदेश वाहक भी है। प्राचार्य कमलेश प्रसाद ने बच्चों को दीपावली पर्व के कारण होने वाले ध्वनि व वायु प्रदूषण से होने वाले कुप्रभाव से अवगत कराया। उन्होंने बच्चों को शांति एवं सौहार्द के साथ प्रदूषणमुक्त दीपावली मनाने की अपील की। मौके पर विद्यालय के इंचार्ज कुमार अनीस, उषा कुमारी, सूरज किशोर, रत्ना कुमारी, अक्षय आनंद सहित कई लोग मौजूद थे।