प्रखंड प्रमुख ने किया विद्यालयों का निरीक्षण
सुप्पी प्रखंड प्रमुख रीता कुमारी ने शुक्रवार को प्रखंड के दो स्कूलों का निरीक्षण किया।
सीतामढ़ी। सुप्पी प्रखंड प्रमुख रीता कुमारी ने शुक्रवार को प्रखंड के दो स्कूलों का निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय विशनपुर के निरीक्षण के पूर्व बच्चे भोजन कर चुके थे। इस दौरान प्रमुख को प्रधान शिक्षिका प्रियंका कुमारी ने बताया कि शुक्रवार को अंडा नहीं देकर सेव दिया जाता है। वहीं, रसोइया लीला देवी व सोमरिया देवी ने बताया कि यहां बच्चों को अंडा-कढ़ी नहीं दिया जाता है। चावल व आलू-चना की सब्जी दी गई। बाद में प्रमुख ने प्रावि, विशनपुर कामदेव का भी जायजा लिया। विद्यालय की प्रधान कामिनी देवी नहीं थी। शिक्षिका प्रियंका ने बताया कि प्रधान किसी काम से बीआरसी गई हैं। रसोईया अनुराधा देवी के साथ ही बच्चों ने प्रमुख को बताया कि एमडीएम में अंडा नहीं मिलता है। चावल व आलू की सब्जी मिली थी। निरीक्षण के बाद प्रमुख ने साधनसेवी सुरेश राम को शुक्रवार को बच्चों को मध्याह्न भोजन में अंडा नहीं देने की बाबत दोनों प्रधान शिक्षिका से तीन दिन के अंदर जवाब मांगने का निर्देश दिया।