Move to Jagran APP

वंचित लोगों के हित में काम कर रही भाजपा : नित्यानंद राय

प्रखंड मुख्यालय स्थित जनता उ'च विद्यालय प्रांगण में भाजपा का बूथ स्तरीय त्रिशक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसका उदघाटन दीप प्रज्वलित कर प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने किया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 01 Oct 2018 12:11 AM (IST)Updated: Mon, 01 Oct 2018 12:11 AM (IST)
वंचित लोगों के हित में काम कर रही भाजपा : नित्यानंद राय
वंचित लोगों के हित में काम कर रही भाजपा : नित्यानंद राय

सीतामढ़ी। प्रखंड मुख्यालय स्थित जनता उच्च विद्यालय प्रांगण में भाजपा का बूथ स्तरीय त्रिशक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसका उदघाटन दीप प्रज्वलित कर प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने किया। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुबोध ¨सह ने किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा अंत्योदय से सर्वोदय के सिद्धांत को लेकर चल रही है। समाज के अंतिम व्यक्ति जो वर्षो से सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हैं उसके लिए काम कर रही है। देश के गरीबों के लिए विभिन्न तरह की योजना चलाकर लोगों को लाभ दिला रही है। आज गरीबों को सम्मान मिला है। कहा कि हम भाजपा के लिए इसलिए काम कर रहे क्योंकि भाजपा गरीब और राष्ट्रहित में काम कर रही है। जिस पार्टी की संगठन जितनी मजबूत होगी वहीं चुनाव जीतेगी और सरकार भी वही पार्टी बनाएगी। सांसद रमा देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय निर्माण योजना समेत केंद्र सरकार द्वारा संचालित की जाने वाली विभिन्न योजनाओं से लोगों को फायदा मिलने की बात कही। कार्यक्रम में विधायक गायत्री देवी, रीगा विधानसभा के पूर्व विधायक मोतीलाल प्रसाद, पूर्व विधायक रामनरेश यादव, पूर्व विधान पार्षद बैद्यनाथ प्रसाद, जिलाध्यक्ष सुबोध कुमार, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के की प्रदेश संयोजिका रीता वर्मा, युवा जिला मोर्चा अध्यक्ष टुनटुन ¨सह, संजय गुप्ता सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।

loksabha election banner

बैरगनिया : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानन्द राय को एक ज्ञापन सौंपकर बागमती अनुमंडल बनाओ संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने बैरगनिया को बागमती अनुमंडल बनाने की मांग की है। रीगा के पूर्व विधायक मोतीलाल प्रसाद के नेतृत्व में मोर्चा के संयोजक प्रो. राजकुमार ¨सह,कोषाध्यक्ष विजेंद्र कुमार,देवनारायण नायक,योगेंद्र प्रसाद, श्री भगवान साह, कन्हैयालाल साह, रामगुलाम साह,मोहन साह, रघुनाथ साह ने रविवार को रीगा के बखरी में भाजपा के कार्यक्रम के समापन पर प्रदेश अध्यक्ष से मिलकर उन्हें अनुमंडल बनाने संबंधित ज्ञापन सौंपा।

रीगा : स्थानीय बखरी महादेव मठ पर भाजपा की ओर से रीगा विधानसभा क्षेत्र के त्रिशक्ति कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार को आयोजित की गई कार्यक्रम का अध्यक्षता उत्तरी मंडल अध्यक्ष संजीव चौधरी ने की तथा संचालन दक्षिणी मंडल अध्यक्ष सुशील प्रसाद ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर हमारे समर्पित कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी देकर आगामी लोकसभा चुनाव में बिहार की सभी सीटों पर विजय प्राप्त करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने पंचायत स्तर से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को माला पहनाकर स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष के सामने अल्पसंख्यक सदस्यों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया। सम्मेलन को सांसद रमा देवी पूर्व विधायक मोतीलाल प्रसाद राम नरेश यादव, रामचंद्र ¨सह, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तुफैल कादरी ने संबोधित किया मौके पर श्यामचंद्र ¨सह अमिताभ ,नंद किशोर ¨सह, राकेश झा, विजेंद्र ठाकुर आदि उपस्थित थे। पीड़ितों की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म

-- आयुष्मान भारत योजना से गरीबों को मिलेगा लाभ

पुपरी (सीतामढ़ी) संस :'मनुष्य ही भगवान है और सच्चे मन से इनकी सेवा करने से मंदिर-मस्जिद जाने की जरूरत नहीं होती है। उक्त बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने पार्टी के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम अंतर्गत शहर के राजबाग मोहल्ला स्थित मानव नर्सिंगहोम की ओर से आयोजित निश्शुल्क स्वास्थ्य शिविर के उदघाटन के मौके पर कही। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आयुष्मान भारत योजना पर चर्चा करते हुए भारत ही नही, दुनिया का सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना बताया। कहा कि भारत मे आधी आबादी यानी पचास करोड़ से अधिक और बिहार में आधी आबादी पांच करोड़ से अधिक जरूरतमंदों को इस योजना का लाभ मिलेगा। बताया कि बिहार में इसके लिए प्रथम चरण में तीन सौ से अधिक सरकारी व निजी अस्पताल का चयन कर लिया गया है। जहां लोगों को पांच लाख रुपये का इलाज मुफ्त में किया जाएगा। उन्होंने शिविर आयोजन को लेकर नर्सिंगहोम के संचालक डॉ. मुकेश कुमार की सराहना की। इससे पहले विधायक गायत्री देवी, पूर्व विधायक रामनरेश यादव, नर्सिंगहोम के चिकित्सक डॉ. मो. शाहबुद्दीन, जिला अध्यक्ष सुबोध ¨सह के साथ दीप प्रज्वलित कर शिविर का उदघाटन किया। इस दौरान नर्सिंगहोम की ओर से दिए गए पाग व चादर से जिला अध्यक्ष ने सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के प्रदेश संयोजक रीता शर्मा व सुमन कुमार कंचन ने बारी-बारी से किया। मौके पर पार्टी के अर¨वद ¨सह, मनीला कुमारी, रवि वर्मा, संतोष शानू, कमलेश मिश्र आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.