Move to Jagran APP

महात्मा गांधी व पूर्व पीएम शास्त्री की जयंती पर भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

सीतामढ़ी। भाजपा जिला अध्यक्ष सुबोध सिंह की अध्यक्षता में गांधी जयंती पर तिरंगा यात्रा निकाली गई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 02 Oct 2021 11:47 PM (IST)Updated: Sat, 02 Oct 2021 11:47 PM (IST)
महात्मा गांधी व पूर्व पीएम शास्त्री की जयंती पर भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
महात्मा गांधी व पूर्व पीएम शास्त्री की जयंती पर भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

सीतामढ़ी। भाजपा जिला अध्यक्ष सुबोध सिंह की अध्यक्षता में गांधी जयंती पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। गांधी चौक पर स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तिरंगा यात्रा की शुरुआत हुई, जो शहीद चंद्रशेखर आजाद टावर सोनापट्टी तक गई। विधायक डा. मिथिलेश कुमार ने कहा सत्य और अहिसा के पुजारी महात्मा गांधी स्वच्छता के पुजारी थे। उन्होंने देश को स्वच्छ और सुंदर रखने का जो सपना देखा था उसे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरा कर रहे हैं। परिहार विधायक गायत्री देवी ने कहा महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर हमें सत्य मार्ग पर चलने का प्रण लेना है। चंद्रशेखर आजाद टावर पर मूर्तिकार एवं शिल्पकार को अंगवस्त्र माला पहनाकर सम्मानित किया गया। तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में पूर्व विधायक राम नरेश यादव, कार्यक्रम प्रभारी जिला उपाध्यक्ष शिवशंकर प्रसाद, दिनकर पंडित, बेबी कुमारी, प्रो. उमेश चंद्र झा, दिनकर पंडित, जिला नंदकिशोर सिंह, अरुण गोप, आशुतोष कुशवाहा, सुभाष केसरी, आग्नेय कुमार, संजय पप्पू, डा. देवेश कुमार, भारती देवी, ललिता देवी, पल्लवी प्रियदर्शनी, प्रिस तिवारी, राहुल रणवीर आनंद, विशाल कुमार, जयकिशोर साह, अभिषेक पिटू ने तिरंगा यात्रा में शामिल होकर महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि दी।

loksabha election banner

गांधी व शास्त्री सादगी की भावना को करें आत्मसात

सीतामढ़ी, संस:जिला कांग्रेस मुख्यालय ललित आश्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सीताराम झा ने की। मौके पर अफा़क खान, प्रमोद नील, रकटु प्रसाद, अजय गुप्ता, कमलेश कुमार, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष मो. शम्स शाहनवाज, अंजारुल हक, डा. राजीव काजू, रितेश रमण सिंह, अफरोज आलम, वैदेही शरण यादव, सुधीर साह, राकेश झा, अरुण वर्मा, भगवान यादव, मो. मोख्तार मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.