भाजपा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी पर सीतामढ़ी कोर्ट में परिवाद दायर
सीतामढ़ी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद राहुल गांधी के बारे में अशोभनीय व अमर्यादित टिप्पणी करने के मामले में भाजपा सांसद सुब्रहमण्यम स्वामी के खिलाफ एक परिवाद पत्र सीतामढ़ी व्यवहार न्यायालय में दर्ज कराया गया है।
सीतामढ़ी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद राहुल गांधी के बारे में अशोभनीय व अमर्यादित टिप्पणी करने के मामले में भाजपा सांसद सुब्रहमण्यम स्वामी के खिलाफ एक परिवाद पत्र सीतामढ़ी व्यवहार न्यायालय में दर्ज कराया गया है। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शम्स शाहनवाज ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष परिवाद दायर किया है। इसमें कहा है कि भाजपा सांसद की टिप्पणी से राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी की छवि व प्रतिष्ठा को नुकसान हो सकता है। लिहाजा भाजपा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी के खिलाफ धारा 499, 500, 501 के तहत मुकदमा चलाया जाए। याचिकाकर्ता शम्स शाहनवाज ने कहा कि राहुल गांधी के बारे में सुब्रह्मण्यम स्वामी की अमर्यादित टिप्पणी एक सोची समझी रणनीति का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य हमारे नेता की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाना है। इससे देशभर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ठेस पहुंचा है। सुब्रह्मण्यम स्वामी ने बेबुनियाद बयान दिए हैं, वे लगातार राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ अनाप-शनाप और अशोभनीय टिप्पणी करते रहते हैं। गौरतलब है कि भाजपा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी ने एक न्यूज एजेंसी को दिए साक्षात्कार में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को नशेड़ी बताते हुए कहा था कि यदि उनका डोप टेस्ट कराया जाए तो वे फेल हो जाएंगे।