ITI पास युवाओं को अप्रेंटिसशिप का मौका, सीतामढ़ी में कैंपस प्लेसमेंट, मिलेंगे 15,100 रुपये प्रतिमाह
Bihar Apprenticeship Job: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सीतामढ़ी में 28 सितंबर को हायर एप्लायंसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का कैंपस प्लेसमेंट ...और पढ़ें

चयनित युवाओं को ग्रेटर नोएडा के अजायबपुर रेलवे स्टेशन के समीप स्थित कंपनी में काम करने का अवसर प्राप्त होगा।
HighLights
सीतामढ़ी आईटीआई में 28 सितंबर को कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव।
10वीं, 12वीं और आईटीआई पास युवाओं को अप्रेंटिसशिप का मौका।
चयनितों को प्रतिमाह 15,100 रुपये स्टाइपेंड और ओवरटाइम भत्ता।
जागरण संवाददाता, सीतामढ़ी। ITI Placement Sitamarhi: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आइटीआइ), सीतामढ़ी में 28 सितंबर को हायर एप्लायंसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित होगा।
टैलेंटअप के माध्यम से होने वाले इस कैंपस में 10वीं, 12वीं और सभी ट्रेडों से आईटीआई पास अभ्यर्थियों को अप्रेंटिस का मौका मिलेगा।
चयनित युवाओं को ग्रेटर नोएडा के अजायबपुर रेलवे स्टेशन के समीप स्थित कंपनी में काम करने का अवसर प्राप्त होगा।
स्टाइपेंड व ओवरटाइम भत्ता
चयनित अप्रेंटिस को प्रतिमाह 15,100 रुपये स्टाइपेंड के रूप में दिए जाएंगे। इसके साथ ओवरटाइम के लिए 130 रुपये प्रति घंटा और शिफ्ट तथा 12 घंटे की ड्यूटी के अनुसार अतिरिक्त भत्ता भी मिलेगा।
इस प्लेसमेंट ड्राइव में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को 28 सितंबर को सुबह 10 बजे राजकीय आइटीआइ परिसर में पहुंचना होगा।
जरूरी दस्तावेज लाना अनिवार्य
अभ्यर्थियों को साथ में अपडेटेड बायोडाटा, 10वीं, 12वीं या आईटीआई के अंकपत्र व प्रमाणपत्र लाना अनिवार्य होगा। इसके अलावा पहचान व अन्य प्रक्रियाओं के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड और चार पासपोर्ट साइज फोटो भी साथ लाएं।
संस्थान के अधिकारियों ने बताया कि युवाओं को प्रशिक्षण के साथ रोजगार से जोड़ने के लिए ऐसे आयोजन लगातार किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- 25,300 रुपये प्रतिमाह वेतन हासिल करने का सुनहरा मौका, 17 को सीतामढ़ी आइटीआइ में कैंपस प्लेसमेंट
